[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mouse Repellent: घर पर अब नहीं बचेंगे एक भी चूहे, छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें

Mouse Repellent: घर पर अब नहीं बचेंगे एक भी चूहे, छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें

0
Mouse Repellent: घर पर अब नहीं बचेंगे एक भी चूहे, छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें
natural mouse repellent

Mouse Repellent: क्या आपके घर में भी चूहों का आतंक है? क्या ये अनचाहे मेहमान आपके खाने, सामान और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं? चूहे घर में बिन बुलाए मेहमानों की तरह आकर रहते हैं और खाना चुराने से लेकर गंदगी फैलाने जैसे सभी काम करते हैं. कभी-कभी ये कपड़े और महत्वपूर्ण कागज भी कुतर देते हैं. ऐसे में चूहों को घर से निकालने के उपाय खोजना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए कुछ आसान से घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो आपको चूहों की समस्या से निजात दिलाएंगे. ये उपाय न केवल आसान हैं, बल्कि ये आपके घर को चूहों से मुक्त करने में भी मदद करेंगे.

लहसुन

लहसुन चूहों को भगाने में मदद करता है. इसकी तेज गंध चूहों को पसंद नहीं होती है. आप लहसुन को पीसकर घर के कोनों में रख सकते हैं या लहसुन का तेल बनाकर घर पर छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

फिटकरी

फिटकरी चूहों को मारने में मदद करती है. इसे पानी में मिलाकर घर में छिड़कने से चूहे मर जाते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि यह इंसान और पालतू जानवरों के लिए भी हानिकारक हो सकता है.

प्याज

प्याज भी चूहों को भगाने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल के लिए चूहे जहां-जहां घूम रहें है आप वहां प्याज काटकाट रख दें. इससे चूहे वहां नहीं आएंगे.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: अब उबलते पानी में ही नहीं फूटेंगे अंडे, अपनाएं ये तरीके

लौंग

आप चूहों को भगाने के लिए लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी तेज गंध चूहों को पसंद नहीं होती है. आप लौंग को पीसकर घर के कोनों में रख सकते हैं या लौंग का तेल बनाकर घर में छिड़क सकते हैं. इसके अलावा कुछ लौंग की कलियों को मलमल के कपड़े में बांधकर चूहों के बिलों में रख देने से चूहे हमेशा के लिए भाग जाते हैं.

कपूर

आप कपूर के इस्तेमाल से भी चूहों को अपने घर से निकाल सकती हैं. इसकी गंध से चूहों को सांस लेने में तकलीफ होती है और वे भाग जाते हैं. आप कपूर को घर के कोनों में रख सकते हैं या कपूर का तेल बनाकर भी घर में छिड़क सकते हैं. इनपुट: शुभ्रा लक्ष्मी

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: दाल-चावल में अब नहीं लगेंगे कीड़े, स्टोर करते समय इन चीजों का करें इस्तेमाल

Previous article SEBI: 5 लाख रुपये प्रति माह सैलरी और शेयर बाजार का नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर, जानें पूरी जानकारी
Next article Bihar News: पिकअप के तहखाने में छुपा कर हो रही थी शराब तस्करी, जांच में धराया, गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel