[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mothers Day पर मां को फील कराना है स्पेशल, तो इन Gift Ideas पर डालें एक नजर

Mothers Day पर मां को फील कराना है स्पेशल, तो इन Gift Ideas पर डालें एक नजर

0
Mothers Day पर मां को फील कराना है स्पेशल, तो इन Gift Ideas पर डालें एक नजर

Mothers Day Gift Ideas: इस साल मदर्स डे 12 मई को सेलिब्रेट किया जाने वाला है. यह दिन सभी माताओं के लिए काफी स्पेशल होता है. इस दिन बच्चे अपनी मां को खुश करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं. इस दिन बच्चे अपने मां को गिफ्ट्स देते हैं, उनके लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाते हैं और भी कई तरह की चीजें करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मदर्स डे को अपनी मां के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जिन्हें आप इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं. इन गिफ्ट्स को देखकर उनके चेहरे पर एक अलग मुस्कान होगी और आपके और उनके रिश्ते में और भी मिठास आएगी.

किचन के काम से दें छुट्टी

अगर आप इस मदर्स डे को अपनी मां के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं तो उनको किचन के कामों से छुट्टी दे सकते हैं. केवल किचन के कामों से ही नहीं, आप उन्हें घर के सभी कामों से छुट्टी दे सकते हैं. इस दिन आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करें और लंच या फिर डिनर कराने बाहर लेकर जाएं. अगर किसी कारण से आप उन्हें बाहर नहीं ले जा सकते हैं तो ऐसे में ऑनलाइन ही कुछ खाने के लिए ऑर्डर कर दें और घर के बाकी सभी कामों में भी उनकी मदद करें.

Also Read: खाली पेट क्यों खाना चाहिए देसी घी? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Also Read: Mango Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में ट्राई करिए ये स्वादिष्ट मैंगो स्मूदी

Also Read: Bizarre News: खतरनाक जहर को पीकर भी जिंदा बच गया ये इंसान, हरकतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

सिल्क की साड़ी से चेहरे पर आएगी मुस्कान

शायद ही कोई महिला हो जिसे सिल्क की साड़ी पसंद न हो. इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए आप अपनी मां को एक सिल्क की साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आप अपनी मां को एक सिल्क की साड़ी गिफ्ट करते हैं तो यह उनके लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार स्पेशल होगा. वह जब भी इस साड़ी को पहनेंगी आपको याद करेंगी और खुश होंगी.

सेहत का ध्यान रखने के लिए स्मार्ट वॉच

आप अगर चाहें तो इस मदर्स डे अपनी मां को एक स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं. यह सिर्फ टाइम देखने के ही काम नहीं आएगी बल्कि, इसके जरिये वह अपने सेहत को भी मॉनिटर कर सकेंगी. एक स्मार्ट वॉच उनके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है.

Also Read: व्यापार और नौकरी में करना चाहते हैं तरक्की? घर पर लगाएं ये पौधे

स्पा से होंगी रिलैक्स्ड

बिना रुके काम करते-करते हर कोई तक जाता है. ऐसे में अगर आप उनके थकान को दूर करना चाहते हैं तो उन्हें मसाज या फिर स्पा वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं. स्पा या मसाज लेने पर वह रिलैक्स्ड फील करेंगी और उनकी थकान भी दूर होगी.

Previous article Panchayat 3 Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख
Next article IPL 2024: SRH vs RR मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel