[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सुबह उठते ही सबसे पहले क्या देखना चाहिए? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

सुबह उठते ही सबसे पहले क्या देखना चाहिए? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

0
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या देखना चाहिए? जानें वास्तु शास्त्र के नियम
AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता है जिन्हें आपको हर सुबह उठकर सबसे पहले देखना चाहिए और साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें आपको देखने से बचना भी चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों ही चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

अपनी हथेली देखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार आपकी हथेलियों में देवी-देवताओं का वास होता है और जब आप सुबह उठकर सबसे पहले इन्हें देखते हैं तो मन में पॉजिटिव इमोशंस जागते हैं और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. जब आप सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आज आपका दिन कर्मों से बनने वाला है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर ठीक किए बिना निकल जाते हैं घर से? वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

भगवान की तस्वीर या पूजा स्थल

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके लिए संभव हो सके तो आपको सुबह उठकर सबसे पहले भगवान की तस्वीर या फिर पूजाघर को देखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन शांत रहता है और साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है. आप अगर चाहें तो अपने कमरे में एक छोटी सी पूजा की तस्वीर भी रख सकते हैं ताकि सुबह उठते ही आपको सबसे पहले यह दिखे. आपकी यह आदत आपके अंदर कृतज्ञता और भरोसा भी जगाती है.

हरा-भरा पौधा या आकाश

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सुबह उठते ही सबसे पहले हरे-भरे पौधे या फिर खुले आसमान को देखना चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. बता दें हरे रंग को ताजगी और शांति का प्रतीक माना जाता है. अगर आपके कमरे में मौजूद खिड़की से पेड़ या फिर आसमान दिखे तो थोड़ी देर उसे देखते रहें और गहरी सांसें भी लेते रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन खुश होता है और साथ ही दिन की शुरुआत भी एनर्जेटिक होती है.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां? वास्तु का ऐसा रहस्य जो चौंका देगा आपको

आईना देखने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी सुबह उठते साथ आईना नहीं देखना चाहिए. इसे बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि सुबह के समय मन पूरी तरह से स्थिर नहीं होता है और इस वजह से भी आपके जीवन में निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है.

गंदगी या बिखरा हुआ सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही आपको कभी भी बिखरा हुआ कमरा, गंदे पड़े हुए कपड़े या फिर अव्यवस्थित चीजों को नहीं देखना चाहिए. ये सभी चीजें काफी ज्यादा अशुभ मानी जाती हैं. जब आप इस तरह की चीजों को देखते हैं तो आपके मन में आलस और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. कोशिश करें कि हर रात सोने से पहले अपने कमरे को साफ कर लें और सुलझा भी लें.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article बड़हराकोठी गुदड़ी हाट में शिव ध्वनि का समापन
Next article तीन दिनों से लापता 90 वर्षीय महिला का गजना धार में मिला शव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel