[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Moringa Curry Recipe: चावल-दाल के साथ लगेगा एकदम बेस्ट, ट्राई करें मोरिंगा से बनी ये रेसिपी 

Moringa Curry Recipe: चावल-दाल के साथ लगेगा एकदम बेस्ट, ट्राई करें मोरिंगा से बनी ये रेसिपी 

0
Moringa Curry Recipe: चावल-दाल के साथ लगेगा एकदम बेस्ट, ट्राई करें मोरिंगा से बनी ये रेसिपी 
moringa curry recipe (AI image)

Moringa Curry Recipe: मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहते हैं, ये एक बहुत ही फायदेमंद और सेहतमंद सब्जी है. इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन C और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ज्यादातर घरों में लोग सहजन की सूप या सब्जी बनाकर बड़े मजे से खाते हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मोरिंगा से करी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह हल्के मसालों में बनती है, जो चावल या रोटी के साथ बहुत टेस्टी लगती है. इसके अलावा, ये करी शरीर को ताकत और पोषण देने में बहुत मदद करती हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में. 

मोरिंगा करी (सहजन की करी) बनाने के लिए सामग्री 

  • मोरिंगा – 9-10 (कटी हुई)
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • टमाटर – 1 बारीक कटा
  • लहसुन की कलियां – 5-6 (कुटी हुई)
  • अदरक – 1 टुकड़ा (गार्निश किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा (गार्निश के लिए)
  • पानी – 2 कप

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Aamras Recipe: आम का सीजन खत्म होने से पहले जरूर बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रहेंगे बच्चे

मोरिंगा करी बनाने की विधि 

  • करी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर सहजन को 7–8 मिनट तक उबाल लें. जब सहजन नरम हो जाए तो इसे छानकर अलग रख दें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें कटा प्याज डालकर अच्छे से भूनें. 
  • अब इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालें और 1 मिनट भूनें, फिर टमाटर डालकर इसे मुलायम होने तक अच्छे से पकाएं. 
  • अब मसाले में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर तेल छोड़ने तक अच्छे से भूनें. 
  • अब उबली हुए सहजन को मसाले में अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसमें आप अपने अनुसार पानी डालकर अच्छे से पकाएं. 
  • इसके ऊपर से अब गरम मसाला और हरा धनिया डालकर आंच बंद करें. 
  • अब तैयार है आपका टेस्टी घर में बनी सहजन की करी, इसे आप चावल या रोटी के साथ गरमा गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें- Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel