[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर मोरिंगा से तैयार करें ये मजेदार रेसिपीज 

घर पर मोरिंगा से तैयार करें ये मजेदार रेसिपीज 

0
घर पर मोरिंगा से तैयार करें ये मजेदार रेसिपीज 
मोरिंगा से बनी हुई रेसिपीज (AI generated Image)

Moringa Recipe Ideas: मोरिंगा या सहजन के पत्ते और फली का इस्तेमाल करके आप कई तरह के स्वादिष्ट और अलग-अलग डिश बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप मोरिंगा से बनने वाली कुछ रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. इसे घर पर बनाना बहुत आसान है. 

अचार बना लें 

सहजन की फलियों को अच्छे से धोकर छील लें. इसे लंबे टुकड़ों में काट लें, फिर इसे धूप में 2-3 घंटे के लिए सुखाएं. अब आप राई, मेथी दाना, सौंफ और जीरे को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. फिर एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें, उसमें हींग डालें और फिर हल्दी पाउडर, तैयार मसाले, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं. इस मसाले में तैयार सहजन के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट तक भूनें. जब अचार ठंडा हो जाए, तो इसमें नींबू का रस मिलाएं और एक साफ कांच के जार में भर दें. 

पराठा को करें ट्राई 

पराठा बनाने के लिए आप आटे में थोड़ा नमक डालें और आधा कप बारीक कटी मोरिंगा पत्तियां मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें. तैयार आटे की लोई बनाकर बेलन से गोल पराठा बेलें. अब तवे को गरम करें और हल्का तेल लगाकर पराठा दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. 

सूप तैयार करें

मोरिंगा सूप बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर उन्हें टमाटर, प्याज, लहसुन और अदरक के साथ कुकर में डालकर उबालें. जब सभी सामग्री अच्छी तरह पक जाएं, तो इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और छानकर गूदा अलग कर लें. अब इसे पानी में डालकर काली मिर्च, काला नमक और नींबू के रस के साथ उबालें. जब सूप अच्छे से गरम हो जाए, तो इसे कटोरी में निकालकर गरमा-गरम परोसें. 

सांभर बनाएं 

सांभर बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल को हल्दी डालकर उबाल लें और सहजन की 2–3 फली को अलग से नरम होने तक पकाएं. पकी हुई दाल को अच्छे से मैश कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद कटे हुए प्याज और टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. फिर इसमें 2–3 चम्मच सांभर पाउडर, इमली का गूदा और पकी हुई सहजन की फलियां डालें. लास्ट में पकी हुई दाल और पानी डालकर 5–7 मिनट तक उबालें. तैयार सांभर को गरमा गरम चावल, इडली या डोसा के साथ परोसें. 

साग बनाएं 

सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर पानी सुखा लें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें एक चुटकी हींग डालें. इसके बाद कटा प्याज डालकर हल्का भूनें और फिर दो कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ टमाटर डालें. जब टमाटर पक जाए, तब इसमें धोकर कटे हुए मोरिंगा के पत्ते डालें और धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं. अब स्वादानुसार नमक और हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जब साग अच्छे से पक जाए तो इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel