[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Moongfali Mawa Chikki: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं मूंगफली मावा चिक्की, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

Moongfali Mawa Chikki: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं मूंगफली मावा चिक्की, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

0
Moongfali Mawa Chikki: ठंड के मौसम में घर पर बनाएं मूंगफली मावा चिक्की, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए
मूंगफली मावा चिक्की (AI Image)

Moongfali Mawa Chikki: सर्दियों के मौसम में गुड़ से जब घरों में मिठाई बनाई जाती है तब पूरे घर में गुड़ की खुशबू फैल जाती है. घर में बच्चे मिठाई के तैयार होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगर आप भी सर्दियों में मीठे में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आप मूंगफली मावा चिक्की को बना सकते हैं. मावा का सॉफ्ट टेक्सचर और मूंगफली का स्वाद मिलकर इस चिक्की को खास बना देता है. आइए जानते हैं मूंगफली मावा चिक्की को तैयार करने का तरीका. 

मूंगफली मावा चिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली- 1 कप
  • मावा (खोया)- आधा कप
  • गुड़- 1 कप
  • घी- जरूरत के अनुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)

मूंगफली मावा चिक्की को कैसे तैयार करें?

  • मूंगफली मावा चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंगफली को धीमी आंच पर भूनें. मूंगफली को ठंडा कर लें. ठंडा हो जाने पर छिलका हटाकर आप दरदरा पीस लें. 
  • एक कड़ाही में आप थोड़ा सा घी डालकर मावा को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इस बात का ध्यान रखें कि मावा जले नहीं. इसे अब गैस पर से उतार लें. 
  • अब दूसरी कड़ाही में आप 2 चम्मच घी डाल लें और इसमें गुड़ को डाल दें. गुड़ को पिघलने दें. जब ये पिघलकर उबलने लगे तब आप इसमें मूंगफली और मावा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इलायची पाउडर डालकर जल्दी-जल्दी अच्छी तरह मिला लें. इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें. 
  • अब एक थाली या प्लेट में घी को लगा लें और तैयार मिश्रण को उसमें डालकर बेलन या चम्मच की मदद से बराबर फैला दें. ऊपर से आप कटे हुए काजू को डाल दें. हल्का ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें. इस तरह से आप आसानी से घर पर ही मावा चिक्की तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

Previous article Aloo Pyaz Bhujia Recipe: घर पर ऐसे बनाएं आलू-प्याज की भुजिया, खाने का हर निवाला लगेगा मजेदार 
Next article JEE Main Exam Tips and Tricks: एग्जाम से पहले ये Topics नहीं पढ़े तो पछताएंगे! PCM का परफेक्ट रिवीजन प्लान
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel