[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नाश्ते में बनाएं सिंपल डोसे से हटकर मूंग पालक डोसा, खाने वाले करेंगे खूब तारीफ 

नाश्ते में बनाएं सिंपल डोसे से हटकर मूंग पालक डोसा, खाने वाले करेंगे खूब तारीफ 

0
नाश्ते में बनाएं सिंपल डोसे से हटकर मूंग पालक डोसा, खाने वाले करेंगे खूब तारीफ 
मूंग पालक डोसा (AI IMAGE)

Moong Palak Dosa: ठंड के मौसम में सुबह के नाश्ते में कुछ गरमा-गरम और स्वाद से भरपूर खाने का मन करता है. सुबह का नाश्ता टेस्टी मिल जाए तो दिनभर की भूख आसानी से गायब हो जाती हैं. सुबह के नाश्ते के टाइम साउथ इंडियन जायके वाला डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपके लिए लेकर आए है मूंग पालक डोसा बनाने की रेसिपी. ये डोसा सिंपल डोसे से थोड़े अलग, स्वाद में लाजवाब और बनाने में बहुत आसान है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसान तरीके से मूंग पालक डोसा बनाने की रेसिपी. 

मूंग पालक डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरी मूंग दाल – 1 कप (भिगोई हुई)
  • पालक – 1 कप (धोकर कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1–2 (स्वादानुसार)
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – डोसा सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

मूंग पालक डोसा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप हरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4–5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें. 
  • अब आप पालक को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर इसकी मोटी डंठल हटा दें और पत्तों को हल्का काट लें जिससे डोसा का बैटर स्मूद बने. 
  • अब मिक्सी में भीगी मूंग दाल, कटी पालक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा लेकिन चिकना बैटर तैयार करें, फिर स्वादानुसार नमक मिलाएं. 
  • अब आप तवा गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगाएं और एक चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में धीरे-धीरे फैलाएं. 
  • डोसे को धीमी आंच पर नीचे से सुनहरा और कुरकुरा होने दें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें. 
  • इसी तरह आप सारे बैटर से डोसा तैयार कर लें. अब आप तैयार मूंग पालक डोसा को हरी चटनी, नारियल चटनी या दही के साथ गरमा-गरम प्लेट में निकालकर परोसें.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा मेहनत घर पर तैयार करें खीरे की स्वादिष्ट इडली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel