[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रोज-रोज का बोरिंग नाश्ता छोड़िए, आज ट्राय करें 15 मिनट में बनने वाला मूंग दाल पैनकेक

रोज-रोज का बोरिंग नाश्ता छोड़िए, आज ट्राय करें 15 मिनट में बनने वाला मूंग दाल पैनकेक

0
रोज-रोज का बोरिंग नाश्ता छोड़िए, आज ट्राय करें 15 मिनट में बनने वाला मूंग दाल पैनकेक
Pic Credit- Meta AI

Moong Dal Pancake Recipe: रोज रोज एक जैसा नाश्ता करना हर किसी को बोरिंग लगता है. अगर कुछ अच्छा बनाना चाहे तो उसमें टाइम की खपत अधिक होती है. आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं तो मूंग दाल पैनकेक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. क्योंकि इसे डायबिटिक और फिटनेस फ्रेंडली लोग भी खा सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने में 15 मिनट से अधिक नहीं लगेगा और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

क्या है मूंग दाल पैनकेक?

मूंग दाल से बना यह देसी पैनकेक दरअसल चीला जैसा होता है, लेकिन इसमें आप वैरायटी भरावन डाल सकते हैं. जैसे- पनीर, सब्जियां, या चीज. यह डिश पश्चिमी स्टाइल पैनकेक से हटकर एक भारतीय टच देती है, जो हर किसी के स्वाद को भा जाती है.

Also Read: Corn Appe Recipe: टाइम हो कम और भूख लगी हो ज्यादा, बनाएं झटपट कॉर्न अप्पे

सामग्री

सामग्री मात्रा
मूंग दाल (छिली हुई) 1 कप (2-3 घंटे भिगोई हुई)
अदरक 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च 1 (स्वादानुसार)
नमक स्वादानुसार
हल्दी ¼ टीस्पून
प्याज, टमाटर (बारीक कटे) ½ कप
हरा धनिया 2 टेबलस्पून
पनीर या चीज़ (भरावन के लिए) ¼ कप (ऑप्शनल)
घी या तेल सेकने के लिए

कैसे कर सकते हैं तैयार

  • सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 2–3 घंटे भिगो दें. फिर अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. ध्यान रहे यह पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए न बहुत अधिक पतला.
  • इस पेस्ट में नमक, हल्दी, प्याज, टमाटर और हरा धनिया मिलाएं. चाहें तो भरावन के लिए पनीर या चीज भी अलग से रख लें.
  • गैस पर नॉनस्टिक तवा गरम करें. थोड़ा तेल डालें और बैटर को फैलाकर हल्का मोटा पैनकेक जैसा बनाएं.
  • अगर आप भरावन डालना चाहते हैं तो पैनकेक के ऊपर हल्का पका कर पनीर या चीज छिड़कें और फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
  • जब दोनों साइड से पैनकेक सुनहरा हो जाए, तो उसे गरमा गरम हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

Also Read: Sawan Special Recipe: सावन में खाएं कुछ नया, बनाएं साबूदाने से ये स्पेशल डिश

Previous article मायावती का तीखा हमला: “कांग्रेस और एनडीए ओबीसी समाज की हितैषी नहीं, बल्कि धोखेबाज़ पार्टियां हैं”
Next article नोकिया का फोन अब मिलता है या नहीं?
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel