[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Moong Dal Namkeen Recipe: बिना तले घर पर बनाएं कुरकुरी मूंग दाल नमकीन

Moong Dal Namkeen Recipe: बिना तले घर पर बनाएं कुरकुरी मूंग दाल नमकीन

0
Moong Dal Namkeen Recipe: बिना तले घर पर बनाएं कुरकुरी मूंग दाल नमकीन
Moong Dal Namkeen Recipe

Moong Dal Namkeen Recipe: शाम की चाय का असली मजा तब आता है जब साथ में कोई चटपटा और कुरकुरा स्नैक हो. जब बात नमकीन की आती है तो मूंग दाल नमकीन हर किसी की पहली पसंद होती है.ऐसे में क्यों ना बिना तले बाजार जैसी कुरकुरी और मजेदार नमकीन घर पर बनाई जाये. जी हां आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी जादुई रेसिपी जिसमें मूंग दाल को तला नहीं बल्कि सीधे कड़ाही में भूनकर तैयार किया जाएगा. यह नमकीन न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि प्रोटीन से भरपूर और पूरी तरह से डाइट-फ्रेंडली भी है. तो चलिए जानते हैं सेहत और स्वाद के इस परफेक्ट तालमेल को बनाने का सबसे आसान तरीका.

सामग्री

  • मूंग दाल – 1 कप
  • नमक – ½ चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ⅛ चम्मच ( रंग के लिए)
  • चाट मसाला – ½ चम्मच ( चटपटी स्वाद के लिए)

विधि

मूंग दाल भिगोना

  • मूंग दाल को 10–15 मिनट पानी में भिगोकर रखें.
  • फिर पानी छानकर दाल को अच्छे से सुखा लें.

कड़ाही में भूनना

  • एक भारी तली वाली कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.
  • सूखी मूंग दाल डालें और लगातार चलाते हुए भूनें.
  • दाल तब तक भूनें जब तक हल्की सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए.
  • ध्यान रखें कि दाल जलने न पाए लगातार चलाते रहें.

मसाला डालना

  • भुनी हुई दाल को आंच से उतारें.
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला डालें.
  • अच्छी तरह से मिलाएँ ताकि मसाले हर दाने में कोट हो जाएं.

ठंडा करना और स्टोर करना

  • नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें.
  • यह 1–2 हफ्ते तक कुरकुरी और चटपटी रहती है.

यह भी पढ़े : Saraswati Puja Special Recipe: बसंत पंचमी पर घर में बनाएं खिली-खिली बसंती पुलाव,नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़े : Basant Panchami Special Recipes : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें स्वादिष्ट मालपुआ का प्रसाद

यह भी पढ़े: Royal Kesariya Sabudana Kheer:बसंत पंचमी पर बनाएं खास शाही और मलाईदार साबूदाना खीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel