[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Moong Dal Chakli: कुरकुरी मूंग दाल चकली के साथ चाय का मजा होगा दोगुना

Moong Dal Chakli: कुरकुरी मूंग दाल चकली के साथ चाय का मजा होगा दोगुना

0
Moong Dal Chakli: कुरकुरी मूंग दाल चकली के साथ चाय का मजा होगा दोगुना
मूंग दाल चकली रेसिपी (Image-iStock)

Moong Dal Chakli: शाम की चाय के साथ कुछ हल्का स्नैक्स खाने का दिल करता है तो आप मूंग दाल चकली को ट्राई करके देखें. यह स्नैक्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. बच्चे तो इसे घूम-घूम कर खाते हैं. इसके साथ चाय पीने से आपका मूड भी फ्रेश हो जाएगा. इस कुरकुरी स्नैक्स को बनाने में समय बहुत कम लगता है. तो चलिए इसे बनाने की रेसिपी आपको बताते हैं. 

मूंग दाल चकली बनाने की सामग्री

  • मूंग दाल – ½ कप
  • पानी – 1½ कप
  • चावल का आटा – 1½ कप
  • मक्खन – 2 टेबल स्पून
  • तिल – 2 टी स्पून
  • हींग – एक चुटकी
  • नमक – 1 टी स्पून
  • पानी – ¼ कप
  • तेल – 1 टी स्पून

इसे भी पढ़ें: Aloo Nazakat Recipe: भूल जाएंगे बाहर का स्नैक्स, बच्चों के लिए फटाफट बना लें टेस्टी आलू नजाकत

मूंग दाल चकली बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए प्रेशर कुकर में 1 टीस्पून तेल और ½ कप मूंग दाल डालकर भून लें.
  • फिर इसमें 1½ कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लें और 3 सीटी आने तक पकाएं.
  • अब आप पकी हुई दाल को ठंडा होने के बाद चिकना पेस्ट बनाकर एक कटोरी में डाल लें.
  • फिर इसमें चावल का आटा, मक्खन, तिल, हिंग और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद ¼ कप पानी डाल कर सॉफ्ट आटा गूंध लें.
  • अब स्टार मोल्ड लें और चकली बनाने वाले में लगा दें.
  • फिर आप चकली मेकर पर तेल लगाकर उसे चिकना करें.
  • अब आटे से एक बेलनाकार डिजाइन बनाएं और इसे चकली मेकर के अंदर रख दें.
  • फिर ढक्कन को कस कर चकली बनाना शुरू करें.
  • अब आप चकली को तेल में डालकर 3-4 इंच के टुकड़ों में तोड़कर दबाएं
  • इसे आप मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • अब आप इसे चाय के साथ सर्व कर दें.

इसे भी पढ़ें: Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

इसे भी पढ़ें: Noodle Samosa Recipe: नहीं खाया होगा ऐसा नूडल समोसा, जल्दी से घर पर बनाकर करें ट्राई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel