[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Monsoon Tips: बारिश में अब बिना धूप के भी सूखेंगे कपड़े, आज ही ट्राय करें ये अमेजिंग ट्रिक्स

Monsoon Tips: बारिश में अब बिना धूप के भी सूखेंगे कपड़े, आज ही ट्राय करें ये अमेजिंग ट्रिक्स

0
Monsoon Tips: बारिश में अब बिना धूप के भी सूखेंगे कपड़े, आज ही ट्राय करें ये अमेजिंग ट्रिक्स
AI generated image

Monsoon Tips: बारिश के इन दिनों में अगर हम सबसे ज्यादा किसी चीज से परेशान रहते हैं तो वह है कपड़ों के न सूखने की. बारिश के दिनों में कई- कई दिनों तक धूप नहीं निकलता है जिस वजह से हमें इस समस्या से जूझना पड़ जाता है. जब कपड़ों को धूप नहीं मिलती है और वह कई दिनों तक भीगे रह जाते हैं तो उनमें से एक तरह की अजीब बदबू भी आने लगती है. अगर आपके साथ भी बारिश के इन दिनों में ऐसा ही होता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार और काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर के अंदर ही अपने कपड़ों को कुछ ही देर में सुखा सकते हैं.

पंखे में सुखाएं कपड़े

अगर आपके कपड़े गीले हैं और कई-कई दिनों तक धूप न निकलने की वजह से उन्हें सुखा पाना आपके लिए सिरदर्द बन गया है तो ऐसे में आपको पंखे का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको सभी गीले कपड़ों को पंखे के नीचे बिछा देना है और उसे फुल स्पीड में चलाकर छोड़ देना है. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि कपड़ों से पानी को अच्छे से निचोड़कर निकाल लिया गया हो.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

हीटर का करें इस्तेमाल

कपड़ों को सुखाने के लिए आप सर्दियों में इस्तेमाल किये जाने वाले हीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके कपड़े सूख नहीं रहे हैं तो ऐसे में यह हीटर आपके लिए काफी काम का होने वाला है. इसके लिए आपको एक बिस्तर में चादर बिछा लेना है और उसमें गीले कपड़ों को बिछा देना है. अब आपको इनके सामने थोड़ी दूरी पर हीटर को चालू करके छोड़ देना है.

आयरन या फिर प्रेस का करें इस्तेमाल

बारिश में न सूखने वाले गीले कपड़ों को सुखाने के लिए आप आयरन या फिर प्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आयरन का इस्तेमाल कर गीले कपड़े सुखाने के लिए आपको एक तौलिये पर सभी गीले कपड़ों को बिछा लेना है और उसके ऊपर एक साफ कपड़ा रख देना है. अब आपको इसके ऊपर हल्के हाथों से आयरन चलाना है. आपके ऐसा करने से गीले कपड़े कुछ ही देर में सूख जाते हैं.

हेयर ड्रायर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप गीले कपड़ों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गीले कपड़ों को एक हैंगर से टांग लेना होगा और इस हेयर ड्रायर से उसपर गर्म हवा देना शुरू कर देना होगा. इसके इस्तेमाल से आपके गीले कपड़े काफी आसानी से सूख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Onion Cutting Tips: प्याज काटते समय अब आंखों से नहीं गिरेगा एक भी बूंद पानी, अपनाएं ये ट्रिक्स

Previous article बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट को तेजस्वी ने बताया ‘वोटबंदी’, फर्जी वोट जोड़ने और गरीबों के वोट काटने का आरोप
Next article 23 फुट का ताजिया, 12 फुट की परमिशन! हाइटेंशन तार से भड़की आग, दरोगा सस्पेंड
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel