[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mirchi Ka Halwa Recipe: हरी मिर्च से बने इस खास हलवे का अनोखा स्वाद ट्राय करें, बनाना भी है बहुत आसान

Mirchi Ka Halwa Recipe: हरी मिर्च से बने इस खास हलवे का अनोखा स्वाद ट्राय करें, बनाना भी है बहुत आसान

0
Mirchi Ka Halwa Recipe: हरी मिर्च से बने इस खास हलवे का अनोखा स्वाद ट्राय करें, बनाना भी है बहुत आसान
Mirchi Ka Halwa Recipe

Mirchi Ka Halwa Recipe: सूजी और गाजर से बने हलवे तो सभी ने ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी हरी मिर्च से बने हलवे का स्वाद चखा है? यह हलवा अपनी अनोखी तीखापन और मीठास के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है और यह किसी भी फेस्टिवल या स्पेशल अवसर पर आपके मेहमानों को चौंका सकता है. अगर आप हलवे के नए और एक्साइटिंग फ्लेवर ट्राय करना चाहते हैं, तो हरी मिर्च का हलवा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं इस हलवे को घर पर बनाने का आसान और मजेदार तरीका, जिसे चखते ही आप चौंक जाएंगे और बार-बार ट्राय करना चाहेंगे.

Mirchi Ka Halwa Recipe

हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होगी?

हरी मिर्च – 50 ग्राम
फिटकरी – 1 इंच
घी – 2 चमच
सूजी – 2 चमच
हरी इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चमच
खोया – 1 कप
चीनी – 4 चमच
काजू – थोड़े
बादाम – थोड़े
पिस्ता – थोड़े

हरी मिर्च का हलवा बनाने की आसान विधि क्या है?

हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए सबसे एक नॉन स्टिक पैन में पानी गरम करें. उसमें फिटकरी और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट पकाएं और मिर्चों को छान लें. यह प्रक्रिया 3-4 बार दोहराएं. फिर मिर्चों को मोटा-मोटा पीस लें. एक पैन में घी गरम करें, उसमें सूजी डालकर एक मिनट भूनें। फिर पिसी मिर्च डालकर 3-4 मिनट भूनें और हरी इलायची पाउडर मिलाएं. अब खोया और चीनी डालकर हलवे को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह पैन की साइड छोड़ने लगे. हलवे को सर्विंग बाउल में डालें, कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Gajar Ka Halwa Recipe: सर्दियों की खास मिठास, घर पर बनाएं परफेक्ट और रिच टेस्ट वाला गाजर का हलवा

ये भी पढ़ें: Amla Chunda Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी आंवला छुंदा, सर्दियों में सेहत के लिए परफेक्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel