[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स

कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स

0
कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स
मिनिमल मेकअप टिप्स AI image

Minimal Makeup Tips: आज के समय में लड़कियां काफी ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं बल्कि एक नेचुरल और फ्रेश लुक में रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं. यह एक बड़ी वजह है कि हैवी मेकअप नहीं बल्कि मिनिमल मेकअप का ट्रेंड इस समय चल रहा है. यह ट्रेंड इस बात बात पर फोकस्ड है कि आप किस तरह से कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख सकते हैं. इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आपको समय भी कम लगता है और आपकी स्किन भी ज्यादा हेल्दी हेल्दी बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बेहद ही कम मेकअप का इस्तेमाल करके भी एक परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक पा सकते हैं.

स्किन केयर से करें शुरुआत

अगर आप मिनिमल मेकअप में भी परफेक्ट लुक पाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत अच्छी स्किन केयर से होती है. अगर आपकी स्किन क्लीन और हाइड्रेटेड है, तो मेकअप अपने आप अच्छा दिखने लगेगा. इसके लिए मेकअप करने से पहले चेहरे को एक अच्छे फेसवॉश से साफ कर लें और इसके बाद मॉइस्चराइजर या फिर एक सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. रेगुलर बेसिस पर ऐसा करने से आपकी स्किन स्मूद और ग्लोइंग बन जाती है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार निकल आ रहे हैं पिंपल्स? ऑयली स्किन नहीं, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

बेस को हल्का ही रखें

अगर आप एकदम मिनिमल लुक के साथ जाना चाहती हैं तो आपको कभी भी हैवी फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ती है. आप अगर चाहें तो बीबी क्रीम या फिर एक टिंटेड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. जब आप ऐसा करती हैं तो आपका स्किन टोन एक बराबर होता है और साथ ही आपके चेहरे को एक नेचुरल फिनिश भी मिलता है. अगर जरूरत लगे तो आप एक लाइट कंसीलर का इस्तेमाल करके दाग-धब्बों को छिपा सकती हैं.

आंखों को दें सॉफ्ट लुक

जब आप आंखों का मेकअप कर हैं तो आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं होती, एक सॉफ्ट और सिंपल लुक ही काफी होता है. आपकी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए हल्का सा काजल या फिर मस्कारा ही काफी होती है. आप अगर चाहें तो न्यूड या फिर पिंक आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

ब्लश से लाएं नेचुरल ग्लो

जब आप अपने चेहरे पर हल्का सा ही ब्लश लगाती हैं, तो वह काफी ज्यादा फ्रेश और हेल्दी दिखाई देने लगता है. अपने गालों पर हाथों की मदद से पिंक या फिर पीच शेड का ब्लश लगाएं. इस बात का खास ख्याल रखें कि ब्लश का इस्तेमाल ज्यादा न हो. इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपका लुक ओवर लग सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार

लिप्स को रखें सिंपल

मेकअप करते हुए आपको अपनी लिप्स का खास ख्याल रखना पड़ता है. मिनिमल मेकअप में आप लिप्स के लिए न्यूड, पिंक या फिर लाइट शेड्स को चुन सकती हैं. अगर नहीं, तो टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल भी बेस्ट साबित होता है.

सेटिंग और फिनिशिंग टच भी जरूरी

लास्ट में मेकअप को लंबे समय तक टिकाये रखने के लिए लाइट कॉम्पैक्ट पाउडर या फिर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना भी परफेक्ट होता है. इनके इस्तेमाल से आपका चेहरा ऑयली नहीं दिखता और मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग रहता है.

यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा

Previous article बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ : संजय उपाध्याय
Next article मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को डबल डोज, अमेरिका से LPG और रूस से ऑयल टैंकर पहुंचा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel