[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Millets Dosa Recipe: बच्चों के चेहरे पर होगी मुस्कान जब नाश्ते में उन्हें मिलेगा मिलेट्स से बना हेल्दी और क्रिस्पी डोसा, जानें क्विक रेसिपी

Millets Dosa Recipe: बच्चों के चेहरे पर होगी मुस्कान जब नाश्ते में उन्हें मिलेगा मिलेट्स से बना हेल्दी और क्रिस्पी डोसा, जानें क्विक रेसिपी

0
Millets Dosa Recipe: बच्चों के चेहरे पर होगी मुस्कान जब नाश्ते में उन्हें मिलेगा मिलेट्स से बना हेल्दी और क्रिस्पी डोसा, जानें क्विक रेसिपी
AI generated image

Millets Dosa Recipe: आज के समय में लोग अपने डायट को काफी ज्यादा प्रायोरिटी देने लगे हैं. इसी के चलते ट्रेडिशनल ग्रेन्स की बजाय मिलेट्स (बाजरा, ज्वार, रागी आदि) का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है. मिलेट्स न केवल ग्लूटेन-फ्री होते हैं, बल्कि इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मिलेट्स डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है. आप इसे सिर्फ सुबह के नाश्ते में नहीं अपने बच्चे को या फिर पति को टिफिन में देकर भी भेज सकते हैं.

मिलेट्स डोसा क्या है?

मिलेट्स डोसा ट्रेडिशनल सूजी या चावल के डोसे की जगह मिलेट्स के आटे से बनाया जाता है. यह डोसा हल्का, पचाने में आसान और न्यूट्रिशियस होता है. इसे आप नारियल की चटनी, सांभर या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. मिलेट्स डोसा बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी परफेक्ट होता है क्योंकि यह एनर्जी देने के साथ शरीर को हेल्दी बनाए रखता है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: Suji Milk Cake Recipe: बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में तैयार करें टेस्टी सूजी मिल्क केक, जानें कम सामग्री में बनने वाली आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

मिलेट्स डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • बाजरा आटा – 1 कप
  • रागी आटा – आधा कप
  • ज्वार आटा – आधा कप
  • दही – 1 कप (मेडियम फैट)
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 1
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ – 1 टीस्पून
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • तेल – सेंकने के लिए

मिलेट्स डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बाजरा, रागी और ज्वार के आटे को अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह घोल बनाएं. इस बात का ख्याल रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. इसे मीडियम कंसिस्टेंसी वाला रखें.
  • अब इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं. यह मसाले डोसे में बढ़िया फ्लेवर लाते हैं.
  • अब इस घोल को कम से कम 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए रख दें ताकि आटे में अच्छी तरह खमीर उठे. इससे डोसे में हल्की खटास और नरमी आएगी.
  • अब तवा या नॉन-स्टिक पैन को गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.
  • तवे पर एक चम्मच घोल डालकर गोलाई में फैलाएं और मीडियम आंच पर इसे गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
  • जब डोसा दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तो इसे उतार लें.

यह भी पढ़ें: Suji Rolls Recipe: सुबह का नाश्ता हो या फिर हो टिफिन में देना कुछ यूनिक, बिना मेहनत मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी सूजी रोल्स

Previous article स्पेशल क्लास के नाम पर छात्रों से वसूली का आरोप, होगी जांच
Next article सहरोय गोयड़ा गांव के पास पुलिया टुटकर हुआ ध्वस्त, आवागमन ठप
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel