[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और दानेदार मिल्क केक,वो भी आसान स्टेप्स में

Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और दानेदार मिल्क केक,वो भी आसान स्टेप्स में

0
Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और दानेदार मिल्क केक,वो भी आसान स्टेप्स में

Milk Cake Recipe: आपको भी मिठाई की दुकान वाला दानेदार और मुंह में घुल जाने वाला मिल्क केक पसंद है. तो हम आपको वह सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप घर में आसानी से मिल्क केक बना सकते हैं और आपके घरवालें आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.मिल्क केक एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है इसे दूध को धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है तो चलिये बनाते है टेस्टी मिठई को.

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
  • चीनी – 1 कप (या स्वाद अनुसार)
  • नींबू का रस – 2 चम्मच (या 1 बड़ा चम्मच सिरका)
  • देशी घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

दूध को करें गाढ़ा

  • एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  • दूध को लगातार चलाते रहें ताकि नीचे न जले.
  • जब दूध लगभग आधा रह जाए तब नींबू का रस धीरे-धीरे डालें.

दाना (ग्रेन्स) बनाने का सीक्रेट

  • जैसे ही दूध फटने लगे और हल्का दाना बनने लगे गैस को कुछ देर के लिए बंद करें और 5 मिनट बाद फिर चालू करें.
  • यही प्रोसेस दूध को दानेदार बनाता है.

चीनी और स्वाद मिलाना

  • अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें.
  • धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और थोड़ा सा सूखने न लगे.

घी और सेट करना

  • अब इसमें घी डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • एक प्लेट या टिन को घी लगाकर चिकना करें और मिश्रण को उसमें डालें.
  • थोड़ा ठंडा होने दें फिर फ्रिज में 2 से 3 घंटे सेट होने के लिए रख दें.
  • मिल्क केक को मनचाहे आकार में काटें और सर्व करें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • दूध को धीमी आंच पर ही पकाएं यही असली स्वाद देता है.
  • नींबू का रस धीरे-धीरे डालें ताकि दाना अच्छे से बने.
  • बार-बार गैस बंद और चालू करने से दाना और बेहतर बनता है.
  • पूरी रेसिपी में धैर्य सबसे जरूरी है.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel