[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रिलेशनशिप में दिख रहे हैं ये रेड फ्लैग्स? हो सकती है ‘माइक्रो चीटिंग’ की शुरुआत

रिलेशनशिप में दिख रहे हैं ये रेड फ्लैग्स? हो सकती है ‘माइक्रो चीटिंग’ की शुरुआत

0
रिलेशनशिप में दिख रहे हैं ये रेड फ्लैग्स? हो सकती है ‘माइक्रो चीटिंग’ की शुरुआत
Micro Cheating, AI Image

Micro Cheating: क्या आपने कभी अपने पार्टनर को किसी खास इंसान की हर पोस्ट लाइक करते देखा है? या फिर ऑफिस के किसी कलीग के साथ उनकी जरूरत से ज्यादा दोस्ती आपको खटकती है? कई बार ऐसी बातें छोटी और सामान्य लगती हैं, लेकिन यही आदतें रिश्ते में शक, असुरक्षा और दूरी की वजह बन सकती हैं. आज के सोशल मीडिया दौर में रिलेशनशिप सिर्फ आमने-सामने की बातचीत तक सीमित नहीं रह गए हैं. इंस्टाग्राम लाइक्स, लेट-नाइट चैट्स, सीक्रेट मैसेज और ऑनलाइन फ्लर्टिंग जैसी चीजें भी रिश्तों को प्रभावित कर रही हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में ‘माइक्रो चीटिंग’ शब्द काफी चर्चा में आया है. यह ऐसी छोटी-छोटी हरकतों को दर्शाता है, जो भले ही सीधे तौर पर बेवफाई न लगें, लेकिन पार्टनर के भरोसे को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं. आखिर एक्स की फोटो लाइक करना, किसी कलीग से फ्लर्ट करना या किसी खास व्यक्ति से बातें छिपाना माइक्रो चीटिंग है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

क्या होती है माइक्रो चीटिंग?

माइक्रो चीटिंग ऐसी हरकतें हैं जो देखने में छोटी लगती हैं, लेकिन पार्टनर का भरोसा तोड़ सकती हैं. जैसे किसी खास व्यक्ति से छिप-छिपकर बात करना, बार-बार उसकी प्रोफाइल चेक करना या अपने पार्टनर से कुछ बातें छिपाना.

एक्स की फोटो लाइक करना क्या गलत है?

सिर्फ किसी एक्स की फोटो लाइक कर देना हमेशा गलत नहीं होता. लेकिन अगर आप बार-बार उसकी प्रोफाइल देख रहे हैं, हर पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं या ये सब अपने पार्टनर से छिपाकर कर रहे हैं, तो यह माइक्रो चीटिंग की कैटेगरी में आ सकता है.

कलीग से फ्लर्ट करना कहां तक ठीक है?

ऑफिस में मजाक-मस्ती और दोस्ती होना आम बात है. लेकिन अगर आप किसी कलीग को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं, फ्लर्टी मैसेज भेज रहे हैं या अपनी पर्सनल लाइफ की ऐसी बातें शेयर कर रहे हैं जो सिर्फ आपके पार्टनर को पता होनी चाहिए, तो यह रिश्ते के लिए रेड फ्लैग हो सकता है.

माइक्रो चीटिंग के कुछ कॉमन संकेत

  • फोन को लेकर ज्यादा सीक्रेसी: अगर पार्टनर अचानक फोन छिपाने लगे, बार-बार पासवर्ड बदले या चैट्स डिलीट करे, तो यह एक संकेत हो सकता है.
  • किसी एक व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा फोकस: किसी खास इंसान की हर पोस्ट लाइक करना, लगातार कमेंट करना या देर रात चैट करना भी माइक्रो चीटिंग की निशानी हो सकती है.
  • पार्टनर की तुलना करना: अगर कोई बार-बार किसी और की तारीफ करे और अपने पार्टनर की कमियां गिनाए, तो यह रिश्ते को कमजोर कर सकता है.
  • नंबर फेक नाम से सेव करना: किसी खास व्यक्ति का नंबर दूसरे नाम से सेव करना भी भरोसे की कमी दिखाता है.

रिश्ते में सबसे जरूरी है ट्रस्ट

हर रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है. इसलिए अगर किसी बात से आपको असहज महसूस हो रहा है, तो शक करने के बजाय अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. कई बार एक ईमानदार बातचीत रिश्ते की बड़ी समस्याओं को भी आसान बना देती है.

यह भी पढ़ें: प्यार और अटैचमेंट में क्या है सबसे बड़ा फर्क? आसान शब्दों में समझें क्यों लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

Previous article टीएमबीयू में प्रोन्नति की प्रक्रिया 22 से होगी शुरू, सौ से अधिक शिक्षकों को मिलेंगे प्रमोशन
Next article Redmi Turbo 5 vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन आपके लिए सही?
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel