[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Methi Muthiya Recipe: सर्दियों में ट्राय करें मेथी से बनी ये टेस्टी और हेल्दी गुजराती डिश, जो स्नैक्स में होगी सबकी फेवरेट

Methi Muthiya Recipe: सर्दियों में ट्राय करें मेथी से बनी ये टेस्टी और हेल्दी गुजराती डिश, जो स्नैक्स में होगी सबकी फेवरेट

0
Methi Muthiya Recipe: सर्दियों में ट्राय करें मेथी से बनी ये टेस्टी और हेल्दी गुजराती डिश, जो स्नैक्स में होगी सबकी फेवरेट
Methi Muthiya Recipe:

Methi Muthiya Recipe: गुजराती स्नैक्स की बात आते ही मेथी मुठिया का नाम सबसे पहले याद आता है. यह गुजराती डिश सर्दियों में तो खासतौर पर हर घर में बनती है. इसकी खुशबू, हल्का मसालेदार स्वाद और कुरकुरा टेक्सचर हर किसी को अपना दीवाना बना देता है. गरम चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. टेस्टी के साथ ही यह स्नैक्स हेल्दी भी होती है. तो आइये जानते हैं गुजरती मेथी मुठिया बनाने की आसान रेसिपी.

मेथी मुठिया बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

कटी हुई मेथी की पत्तियां – 2 कप
हरी मिर्च – 4
अदरक – 2 इंच
हरी हल्दी (ऑप्शनल) – 2 इंच
दही – 4 चम्मच
स्वादानुसार नमक
हींग – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
शक्कर – 2 चम्मच
तिल – 3 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
मोटा गेहूं का आटा – 1 कप
गेहूं का आटा – 1/2 कप
बेसन – 1/2 कप
पानी – 1 से 2 चम्मच (या जरूरत अनुसार)
तेल – तलने के लिए

मेथी मुठिया बनाने की विधि क्या है?

1. सबसे पहले मेथी की पत्तियां अच्छी तरह धो लें ताकि सारी मिट्टी निकल जाए. फिर इन्हें बारीक काटकर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
2. अब मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक, अगर हो तो हरी हल्दी और जरा सा नमक डालें. इसे दरदरा पीस लें, बहुत बारीक नहीं. बस इतना कि एक हल्का सा पेस्ट बन जाए.
3. एक बड़े बाउल में दही डालें. अब इसमें नमक, तैयार किया हुआ पेस्ट, हींग, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर, सौंफ, तिल और तेल डालें. सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
4. अब इसमें कटी हुई मेथी डालें और फिर मोटा गेहूं का आटा, नार्मल गेहूं का आटा और बेसन मिलाएं. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रहे, आटा बहुत मुलायम नहीं होना चाहिए. इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि मेथी और मसाले अच्छे से मिल जाएं.
5. अब हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा लें और आटे का छोटा हिस्सा लें और उसे हल्का अंडाकार आकार दें. इसी तरह सारी मुठिया तैयार कर लें.
6. कढ़ाई में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर मुठिया को फ्राई करें. जब वे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं तो निकालकर ठंडा होने दें.
7. ठंडी हो जाने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. ये मुठिया 8-10 दिन तक एकदम टेस्टी और करारी रहती हैं. शाम की गरम चाय या कॉफी के साथ खाएं, मजा आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: Paneer Tikka Pizza Recipe: बिना ओवन के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चीजी और मसालेदार पनीर टिक्का पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बार-बार मन करे

ये भी पढ़ें: Lauki Vadi Recipe: लौकी से बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स, बच्चें भी मांग मांगकर खाएंगे

ये भी पढ़ें: Kaju Biscuit Recipe: बिना अंडे और ओवन के बनाएं क्रिस्पी, स्वादिष्ट, और बेकरी जैसा काजू बिस्कुट घर पर

ये भी पढ़ें: Radish Poori Recipe: मूली से बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार पूरी, झटपट तैयार करें हेल्दी ब्रेकफास्ट या टी-टाइम स्नैक्स के लिए

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel