[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Methi Moong Pakora: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, ठंडी शाम में तैयार करें मेथी और हरे मूंग के पकौड़े 

Methi Moong Pakora: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, ठंडी शाम में तैयार करें मेथी और हरे मूंग के पकौड़े 

0
Methi Moong Pakora: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, ठंडी शाम में तैयार करें मेथी और हरे मूंग के पकौड़े 
मेथी और हरे मूंग के पकौड़े (AI IMAGE)

Methi Moong Pakora: पकौड़े अक्सर बेसन से ही बनते हैं लेकिन आज हम आपको बेसन के बजाय हरे मूंग के बैटर से पकौड़े बनाने की रेसिपी बताएंगे. जी हां, हरे मेथी के पत्ते और हरे मूंग से बने पकौड़े खाने में बहुत टेस्टी और क्रिस्पी होते हैं. सबसे अच्छी बात यह भी है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस कुछ आसान स्टेप और सामग्री का इस्तेमाल करके आप इसे गरमा-गरम तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में घर पर ठंडी शाम में चाय या चटनी के साथ मजेदार मेथी और हरे मूंग के पकौड़े बनाने की रेसिपी.  

मेथी और हरे मूंग का पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरे मूंग – 1 कप (4–5 घंटे भिगोई हुई)
  • ताजी मेथी पत्ते – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – जरूरत अनुसार 

मेथी और हरे मूंग का पकौड़े बनाने की विधि क्या है?

  • भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर दरदरा पीस लें. पेस्ट ज्यादा पतला न करें. अब इसमें कटी हुई मेथी, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग और सभी सूखे मसाले डालें. 
  • इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी मिलाएं. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालें. पकौड़े को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  • इसे निकालकर एक प्लेट में हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करके खाएं. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel