[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Methi Chana Dal Puri: ठंड में रोज के नाश्ते से हटकर बनाएं मेथी चना दाल पूरी, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Methi Chana Dal Puri: ठंड में रोज के नाश्ते से हटकर बनाएं मेथी चना दाल पूरी, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

0
Methi Chana Dal Puri: ठंड में रोज के नाश्ते से हटकर बनाएं मेथी चना दाल पूरी, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
Methi Chana Dal Puri (AI IMAGE)

Methi Chana Dal Puri: ठंड के दिनों में सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ गरमा-गरम, स्वादिष्ट और थोड़ा हटके खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप रोज के पराठे या पूरी से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मेथी चना दाल पूरी बेस्ट है. ताजी मेथी की खुशबू और चना दाल का स्वाद इस नाश्ते को लाजवाब बनाता है. आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से घर पर बहुत आसान तरीके से मेथी चना दाल पूरी बनाने की विधि बताएंगे. आप इसे नाश्ते में दही या सब्जी के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

मेथी चना दाल पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • चना दाल – आधा कप (2–3 घंटे भिगोई हुई)
  • ताजी मेथी – 1 कप (बारीक कटी)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
  • जीरा –  आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर –  आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 2 छोटी चम्मच (मोयन के लिए)
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

मेथी चना दाल पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप भीगी हुई चना दाल का पानी निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें. इसके बाद आप एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें फिर इसमें पिसी हुई चना दाल, कटी मेथी, अदरक डालें. 
  • अब इसमें अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. फिर 2 चम्मच तेल डालकर सभी चीज को अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. 
  • अब आप आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, हर लोई को गोल पूरी की तरह बेल लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर बेली हुई पूरी डालकर अच्छे से कुरकुरी होने तक तलें. 
  • इसे एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी, दही या सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel