[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mayonnaise Sandwich Recipe: बच्चे की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच

Mayonnaise Sandwich Recipe: बच्चे की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच

0
Mayonnaise Sandwich Recipe: बच्चे की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच
मेयोनीज सैंडविच रेसिपी (Image-Gemini)

Mayonnaise Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर आप हर दिन एक जैसी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार मेयोनीज को ट्राई करके देखिए. मेयोनीज खासकर बच्चों को खूब पसंद आता है और अगर आप इसका सैंडविच बनाकर देते हैं तो वे हर दिन इसकी डिमांड करेंगे. इस टेस्टी ब्रेकफास्ट को आप मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. आइए आपको मेयोनीज सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

मेयोनीज सैंडविच बनाने की सामग्री

  • गाजर – ½
  • मेयोनीज – 3 चम्मच
  • पत्ता गोभी – 2 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च – 2 टेबल स्पून
  • टमाटर – ½
  • प्याज – ½
  • काली मिर्च पाउडर – ½ टी स्पून
  • नमक – ¼ टी स्पून
  • अंडा रहित मेयोनीज – ½ कप
  • ब्रेड – 3 स्लाइस
  • मक्खन – 1 टी स्पून
  • हरी चटनी – 3 टी स्पून
  • टमाटर सॉस – 2 टी स्पून
  • आधा चेडर चीज – ½ कप

यह भी पढ़ें: Spring Onion Sandwich: सर्दियों में बनाएं टेस्टी स्प्रिंग अनियन सैंडविच, खूब चाव से खाएंगे बच्चे

मेयोनीज सैंडविच बनाने की विधि

  • मेयोनीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा गाजर, 2 बड़ा चम्मच पत्ता गोभी, 2 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च, आधा टमाटर और आधा प्याज काट लें.
  • फिर इसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और ¼ चम्मच नमक भी डाल दें.
  • अब ½ कप अंडे रहित मेयोनीज डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
  • 2 स्लाइस ब्रेड लेकर उस पर मक्खन और 1 टीस्पून हरी चटनी भी फैलाएं.
  • इस तैयार मेयोनीज स्टफिंग के साथ टॉप करें और टमाटर सॉस डाल दें.
  • अब आप चीज को धीरे से घिस लें.
  • फिर आप एक के ऊपर एक रखकर डबल लेयर सैंडविच तैयार कर लें.
  • इसे आप ब्रेड के एक टुकड़े के साथ कवर कर लें.
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी फैलाकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें.
  • सैंडविच को आधा काट कर कसा हुआ चीज से टॉप कर लें.
  • अब आप चाय के साथ मेयोनीज सैंडविच का आनंद लें.  

यह भी पढ़ें: Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

यह भी पढ़ें: Egg Mayo Sandwich: हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए फटाफट बना लें अंडा मेयो सैंडविच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel