[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ठंड के मौसम में ताजे मटर से बनाएं स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

ठंड के मौसम में ताजे मटर से बनाएं स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

0
ठंड के मौसम में ताजे मटर से बनाएं स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
मटर स्नैक्स रेसिपी (AI Image)

Matar Snacks Recipe Ideas: ठंड के मौसम में मिलने वाले ताजे मटर से आप भी स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप मटर से बने स्नैक्स रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इन स्नैक्स को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. मटर से बने इन स्नैक्स को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं या बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं. 

मटर पनीर टिक्की 

Matar Paneer Tikki
Matar paneer tikki (ai image)

मटर पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए मटर, उबले हुए आलू और पनीर को अच्छी तरह मिक्स करें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. बेसन को डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करके टिक्की को दोनों तरफ से सेंक लें. 

मटर मूंग दाल पकौड़े 

Matar Moong Dal Pakora
Matar moong dal pakora (ai image)

मटर मूंग दाल के पकौड़े एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक्स है जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. इसे आप पीस लें और बर्तन में निकाल लें. इसमें दरदरा पिसा हुआ मटर को डाल दें. धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च, हींग और नमक मिलाएं. तैयार मिश्रण से छोटे हिस्से को गर्म तेल में डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. चटनी के साथ सर्व करें. 

मटर सैंडविच

Matar Sandwich
Matar sandwich (ai image)

मटर सैंडविच भी आप तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुछ हरी मटर को उबाल लें और दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, मटर को डालकर भूनें. नमक, धनिया पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ब्रेड का स्लाइस लें और मक्खन लगाएं. तैयार मटर का मिश्रण ब्रेड पर डाल दें. इसके ऊपर चीज स्लाइस को डाल दें और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रख दें. तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. 

मटर कचौड़ी 

Matar Kachori
Matar kachori (ai image)

मटर कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और तेल लें. थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें और इसे 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें. एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डाल दें. इसमें आप उबले हुए मटर को दरदरा पीसकर डाल दें. फिर हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर कुछ मिनट भूनें. आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें और बीच में स्टफिंग रखें. फिर चारों तरफ से बंद करके गोल आकार की कचौड़ी बनाएं. इसे आप तेल में डालकर फ्राई कर लें.

यह भी पढ़ें: Imli Pyaz Ki Chutney: खाने के साथ चाहिए कुछ अलग, ट्राई करें चटपटी इमली प्याज की चटनी

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी

Previous article घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पानी पूरी का इमली पानी
Next article रांची में कार सवार का तांडव, युवक को टक्कर मार बोनट पर घसीटा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel