[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Matar Idli Recipe: सर्दियों में ट्राई करें मटर इडली, स्वाद में लाजवाब ब्रेकफास्ट, जानें बनाने की विधि 

Matar Idli Recipe: सर्दियों में ट्राई करें मटर इडली, स्वाद में लाजवाब ब्रेकफास्ट, जानें बनाने की विधि 

0
Matar Idli Recipe: सर्दियों में ट्राई करें मटर इडली, स्वाद में लाजवाब ब्रेकफास्ट, जानें बनाने की विधि 
Matar Idli Recipe (AI image)

Matar Idli Recipe: सर्दियों में बाजार में हरे मटर की भरमार लग जाती हैं. मटर से हम लंच या डिनर में कभी सब्जी बनाते हैं तो कभी पूरी. ऐसे में कभी-कभी घर में इतने मटर आ जाते है कि समझ नहीं आता इससे क्या बनाया जाए? इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सुबह के नाश्ते में मटर इडली बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो खाने में बहुत टेस्टी होती हैं. आप मटर इडली बनाकर बच्चों के टिफिन और नाश्ते में सुबह-सुबह सबको सर्व भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

मटर इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • मटर – आधा कप
  • तेल – 1-2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • अदरक – कद्दूकस किया हुआ आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2

यह भी पढ़ें: Pyaz Ka Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी और गरमा-गरम प्याज का चीला, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Gajar Ka Chilla Recipe: गाजर से कुछ मीठा नहीं, इस बार नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला 

मटर इडली बनाने की विधि क्या है?

  • मटर इडली बनाने के लिए आप एक बड़े बर्तन में सूजी और दही मिलाएं. फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना लें. 
  • इसके बाद आप नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं. अब बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे सूजी फूल जाए. 
  • अब आप बैटर में उबले हुए या ताजे मटर मिक्स करें. अगर मटर बड़ा हो तो इसे हल्का क्रश कर लें. 
  • इसके बाद आप बैटर में बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं. फिर इडली बनाने वाले सांचे पर थोड़ा तेल लगाकर तैयार हुए बैटर को सांचे में भरें, अब आप इसका ढक्कन लगाकर 10–12 मिनट स्टीम में पकाएं. 
  • इडली पक जाने के बाद आप इसे निकालकर चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Suji-Pyaz Ka Chilla Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं सूजी-प्याज का चीला, सर्व करें सब्जी या चटनी के साथ 

Previous article IMD Alert: कांपेगा आधा भारत, मौसम विभाग ने दित्वा को लेकर जारी किया अलर्ट
Next article Supreme Court : संविधान पीठ के फैसले का दूरगामी असर
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel