[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Matar Bhurji Recipe: बिना पनीर और अंडे के बनाएं हाई-प्रोटीन भुर्जी,नाश्ते के लिए बेस्ट

Matar Bhurji Recipe: बिना पनीर और अंडे के बनाएं हाई-प्रोटीन भुर्जी,नाश्ते के लिए बेस्ट

0
Matar Bhurji Recipe: बिना पनीर और अंडे के बनाएं हाई-प्रोटीन भुर्जी,नाश्ते के लिए  बेस्ट
Healthy and spicy green peas bhurji

Matar Bhurji Recipe: सर्दियों में बाजारों में हरी मटर की भरमार होती है और हम भी इसके अलग-अलग डिशेज बनाकर खाते ही रहते हैं.अक्सर हम मटर का इस्तेमाल पुलाव या सब्जी में करते हैं लेकिन क्या आपने कभी मटर की भुर्जी ट्राई की है. अगर आप शाकाहारी हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है.मटर की भुर्जी न केवल खाने में लाजवाब होती है बल्कि प्रोटीन से भरपूर भी होती है जो आपके नाश्ते को बोरिंग से सुपर टेस्टी बना सकती है.सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है. तो चलिए जानते हैं बिना पनीर और अंडे के तैयार होने वाली इस चटपटी मटर भुर्जी की आसान विधि.

सामग्री

  • हरी मटर – 1 कप (उबली या कद्दूकस की हुई)
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा
  • टमाटर – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले हरी मटर को उबाल लें और हल्का-सा मसल लें या मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • कढ़ाही में तेल गरम करें उसमें जीरा डालें.
  • अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  • अब टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) डालकर अच्छी तरह भूनें.
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मटर डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • धीमी आंच पर 3–4 मिनट भूनें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.

यहां पढ़े : Bakla Dal Cheela Recipe: डायबिटीज और मोटापे को रखना है कंट्रोल, डाइट में शामिल करें बकला दाल का चीला

यहां पढ़े : Homemade Aloo Bhujia Recipe: चाय का स्वाद बढ़ा देगी ये चटपटी आलू भुजिया,महीनों तक रहेगी फ्रेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel