[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Masala Sweet Potato Chips: ठंड के मौसम में शकरकंद से ऐसे बनाएं मसालेदार चिप्स, खाते ही आ जाएगा मजा

Masala Sweet Potato Chips: ठंड के मौसम में शकरकंद से ऐसे बनाएं मसालेदार चिप्स, खाते ही आ जाएगा मजा

0
Masala Sweet Potato Chips: ठंड के मौसम में शकरकंद से ऐसे बनाएं मसालेदार चिप्स, खाते ही आ जाएगा मजा
masala sweet potato chips (AI Image)

Masala Sweet Potato Chips: अगर आप भी सर्दियों में कुरकुरा और स्वाद से भरपूर स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स एक अच्छा ऑप्शन है. इस चिप्स का स्वाद मजेदार होता है. शकरकंद का हल्का मीठा स्वाद और मसालों का कॉम्बिनेशन आपको बार-बार इन्हें खाने पर मजबूर कर देगा. घर पर बनाने में आसान और पार्टी या शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट, ये चिप्स हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने का आसान तरीका. 

मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शकरकंद (स्वीट पोटैटो)- 2-3
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पेरी पेरी मसाला- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स को कैसे तैयार करें?

  • मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स बनाने के लिए आप सबसे पहले स्वीट पोटैटो को अच्छे से धोकर छील लें. फिर इसे पतले-पतले स्लाइस में काट लें. इसे आप अच्छे से दो-तीन बार धो लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें.
  • अब आप थोड़ा-थोड़ा करके स्वीट पोटैटो स्लाइस को तेल में डालकर फ्राई कर लें. सारे स्लाइस को आप क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई करें. चिप्स को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और पेरी पेरी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस मसाला के मिश्रण को आप चिप्स में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • मसाला स्वीट पोटैटो चिप्स को अपने पसंदीदा डिप या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel