[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style फ्रेश सब्जियों और फाइबर-रिच ओट्स से तैयार हेल्दी उपमा, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

फ्रेश सब्जियों और फाइबर-रिच ओट्स से तैयार हेल्दी उपमा, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

0
फ्रेश सब्जियों और फाइबर-रिच ओट्स से तैयार हेल्दी उपमा, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी
मसाला ओट्स उपमा AI image

Masala Oats Upma Recipe: सुबह का नाश्ता ही हमारे पूरे दिन को तय करता है. जब हम नाश्ते में हेल्दी और न्यूट्रिशियस चीजें खाते हैं तो हमारे सिर्फ दिन बेहतर नहीं जाता बल्कि हमारा मूड बह बेहतर रहता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनके पास नाश्ता बनाने का समय नहीं होता और वे इस कम समय में ही अपने लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं. आज हम आपको मसाला ओट्स उपमा की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ हेल्दी और टेस्टी ही नहीं है, बल्कि एक फुल ऑफ एनर्जी डिश भी है. यह ट्रेडिशनल उपमा का ही एक हेल्दी वर्जन है जिसे ओट्स और फ्रेश सब्जियों के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक सिर्फ भरा हुआ ही नहीं रहता है बल्कि आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं. तो चलिए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस डिश की आसान रेसिपी.

मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ओट्स – 1 कप
  • प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 छोटी साइज की बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 से 2, बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • सरसों के दाने – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ते – 6 से 7 पत्ते
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
  • तेल – 1 चम्मच
  • पानी – 1.5 कप

यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

मसाला ओट्स उपमा बनाने की रेसिपी

  • मसाला ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का सा भून लें. ऐसा करने से उनका स्वाद और खुशबू अच्छे से निकल आए.
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें सरसों के दाने और करी पत्ते डालें. जब सरसों चटकने लगे, तब हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें.
  • अब इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और फिर इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  • इसके बाद इन सभी मसालों में हल्दी और नमक मिलाएं और फिर इसमें भुने हुए ओट्स डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
  • अब 1.5 कप पानी डालकर ओट्स को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाए और ओट्स हल्का गाढ़ा न हो जाए.
  • लास्ट में गैस बंद कर दें और उपमा को हरे धनिये से सजाएं.

यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

Previous article Giridih News :असामाजिक तत्वों ने सरकारी स्कूल के20 नल तोड़े
Next article Giridih News :पीसीसी निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel