[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन

Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन

0
Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन
Masala Matar Puri (AI Image)

Masala Matar Puri: नाश्ते या लंच में अगर आप भी पूरी बनाने का सोच रहे हैं और सादी पूरी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये मसाला मटर पूरी की रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. मसालों और मटर से बनी ये पूरी स्वाद में जबरदस्त होती है. इस पूरी को आप अपनी पसंद की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मसाला मटर पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मटर- 1 कप उबले हुए
  • आटा- 2 कप
  • हरी मिर्च- 1
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा 
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच

मसाला मटर पूरी को कैसे तैयार करें?

  • मसाला मटर पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें और इसे ठंडा कर लें. मटर को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप जीरा, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप मटर के मिश्रण को डाल दें. नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पूरियों को तलें. इस तरीके से आप आसानी से मसाला मटर पूरी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

Previous article Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट 
Next article Border 2: फिल्म में सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, क्या आपने नोटिस किया?
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel