[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं टेस्टी मसाला छाछ, कबिता सिंह ने शेयर की रेसिपी

घर पर बनाएं टेस्टी मसाला छाछ, कबिता सिंह ने शेयर की रेसिपी

0
घर पर बनाएं टेस्टी मसाला छाछ, कबिता सिंह ने शेयर की रेसिपी
मसाला छाछ (इमेज-इंस्टाग्राम@kabitaskitchen)

Masala Chaach Recipe: गर्मियों के दिनों में नाश्ता या दोपहर का खाना खाने के बाद टेस्टी छाछ मिल जाए तो मजा आ जाता है. ये गर्मी से राहत दिलाता है और शरीर को हाइड्रेटड रखने में मदद करता है. छाछ को दही, नमक और भुने जीरा पाउडर से बनाया जाता है. अगर आप इस छाछ में मसालेदार ट्विस्ट को जोड़ना चाहते हैं तो मसाला छाछ बना सकते हैं. कम मेहनत में आप मसाला छाछ को तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी घर पर मसाला छाछ तैयार करना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर कबिता सिंह की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. मसाला छाछ की रेसिपी कबिता सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट @kabitaskitchen पर शेयर किया है. 

मसाला छाछ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दही- आधा कप
  • हरा धनिया- एक चौथाई कप
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा
  • लहसुन की कलियां- 2
  • काला नमक- 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

मसाला छाछ को कैसे तैयार करें?

  • मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले आपको तीखी चटनी बनाने की जरूरत पड़ेगी. तीखी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सर जार को लें. मिक्सर जार में आप धनिया के पत्ते, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को डाल दें. इसमें आप थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब आप इस चटनी में दही को डाल दें. इसके बाद भुना जीरा पाउडर और काला नमक को मिला दें. फिर पानी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. आपका मसालेदार छाछ तैयार है. 
  • सर्व करने के लिए आप एक गिलास में 3-4 बर्फ के टुकड़ों को डालें. ऊपर से तैयार छाछ को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

Previous article ट्रंप ने ईरान को दिया 15 पॉइंट्स वाला खास शांति प्लान, पाकिस्तान बना बिचौलिया
Next article झारखंड में 25-26 मार्च को छाए रहेंगे बादल, रामनवमी को रामजी का प्राकृतिक जलाभिषेक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel