[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Marigold Tea Benefits: आज ही से पीना शुरू करें गेंदे की फूल की चाय, जल्द ही सेहत में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव

Marigold Tea Benefits: आज ही से पीना शुरू करें गेंदे की फूल की चाय, जल्द ही सेहत में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव

0
Marigold Tea Benefits: आज ही से पीना शुरू करें गेंदे की फूल की चाय, जल्द ही सेहत में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव
AI generated image

Marigold Tea Benefits: गेंदे के फूल की चाय एक बेहद ही लाइट, सुगंधित और हर्बल हेल्दी चाय है. इसे ग्रेनेड की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है और जब आप इसे पीते हैं तो आपके शरीर को ताजगी और आराम का एहसास होता है. इसका जो टेस्ट होता है वह एकदम हल्का और फूलों जैसा होता है. अगर आप रेगुलर की चाय से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आपको एक बार गेंदे की फूल की चाय जरूर ट्राई करना चाहिए. जब आप इसे पीना शुरू करते हैं तो कुछ ही समय में आपकी सेहत को कई तरह के जबरदस्त फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं गेंदे के फूल की चाय के अनोखे फायदे.

इम्युनिटी को बनाता है बेहतर

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें गेंदे के फूल से बनी चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी बेहतर होती है जिससे आपके शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Early Asthama Symptoms: अस्थमा की शुरुआत होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा

जब आप गेंदे की फूल की चाय पीना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे आपको पेट की समस्याएं जैसे कि गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप इनमें से किसी भी डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको एक बार गेंदे की फूल का चाय जरूर ट्राई करना चाहिए.

स्ट्रेस कम करने में मददगार

गेंदे की चाय का सेवन उन लोगों को भी करना चाहिए जो काफी ज्यादा मेंटल स्ट्रेस या फिर चिंता की समस्या से जूझ रहे हैं. इसके नियमित सेवन से स्ट्रेस और चिंता जैसी समस्याओं से राहत मिल सकता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपको एक ग्लोइंग और हेल्दी स्किन की चाहत है तो ऐसे में भी आपको नियमित तौर पर गेंदे की फूल की चाय पीना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इसे पीना शुरू करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बन जाती है.

यह भी पढ़ें: Beetroot Juice Benefits: सुबह-सुबह चुकंदर का जूस क्यों माना जाता है हेल्थ का पावर डोज? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

टॉक्सिन्स को निकालता है शरीर से बाहर

अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ रखना चाहते हैं तो भी आपको गेंदे की फूल की चाय पीनी चाहिए. रेगुलर तौर पर इसे पीने से आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स देखते ही देखते बाहर निकल जाते हैं और आपका शरीर अंदर से साफ हो सकता है.

कैसे बनाएं ये खास चाय?

इस स्पेशल चाय को बनाने के लिए आपको दो चम्मच गेंदे के फूल की पंखुड़ियां, एक कप पानी और इसके साथ शहद या नींबू की जरूरत पड़ेगी. इस चाय को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पंखुड़ियों को पानी में डालकर उबालना है और करीबन 5 मिनट के लिए इसे ढककर छोड़ देना है. उबालकर पानी को अलग कर लें और इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी सी शहद या फिर नींबू का रस डाल सकते हैं.

Health Tips: सर्दियों में उबले हुए अंडों को क्यों कहा जाता है सुपरफूड? जानें इसके अनगिनत फायदे

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चान्हो के चटवल, रघुनाथपुर व ताला पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
Next article अटाव व मुगांव पंचायत में कृषि जन कल्याण किसान चौपाल में किसानों को दी गयी जानकारी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel