[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में आम से तैयार करें ये लाजवाब ड्रिंक्स 

गर्मियों में आम से तैयार करें ये लाजवाब ड्रिंक्स 

0
गर्मियों में आम से तैयार करें ये लाजवाब ड्रिंक्स 
आम से बनी ड्रिंक (AI Image)

Mango Drink Ideas: गर्मियों में आम आसानी से बाजार में देखने को मिल जाते हैं. कच्चे और पके दोनों तरह के आम का इस्तेमाल करके लोग कई तरह की डिश बनाते हैं. आम से अलग अलग तरह की स्वादिष्ट ड्रिंक भी बनाई जाती है. अगर आप भी आम का इस्तेमाल करके कुछ टेस्टी ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

मैंगो जूस बनाएं

आप मैंगो जूस बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पके हुए आमों को अच्छे से धो लें. इसके बाद आम के गूदे को निकालकर ब्लेंडर में डालें. इसमें आप पानी और चीनी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें. जूस तैयार होने के बाद इसे छलनी से छान लें. बर्फ डालकर सर्व करें. 

मैंगो शेक बनाएं

आम से आप टेस्टी मैंगो शेक को तैयार कर सकते हैं. इसे तैयार के लिए आप मिक्सर में कटा हुआ पका आम और चीनी डाल दें. अब आप सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक ये क्रीमी और स्मूद न हो जाए. इसके बाद आप इसमें चुटकी भर इलायची पाउडर डाल दें. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें, ऊपर से क्रीम सजा दें. 

आम झोरा बनाएं

आम झोरा बनाने के लिए आप कच्चे आम को आग पर सीधे पका लें या फिर इसे उबाल लें. अब छिलका हटाकर आम का गूदा निकाल लें. इसमें आप ठंडा पानी को डालें और मैश कर लें. अब नमक, काला नमक और चीनी मिला दें. इसमें आप चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं. ठंडा सर्व करें. 

मैंगो आईस्ड टी बनाएं

आप मैंगो आइस टी बना सकते हैं. एक कप पानी में 1 टीस्पून चाय पत्ती डालकर उबालें. इसे ठंडा होने दें. अब पके हुए आम को छील लें और इसका गूदा निकाल लें. मिक्सर जार में आप चाय, आम के टुकड़े, चीनी और नींबू का रस डालकर ब्लेंड कर दें. बर्फ के टुकड़े गिलास में डालें और ऊपर से मिश्रण को डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

Previous article घर पर मिलेगा असली पंजाबी स्वाद, नोट करें रनवीर ब्रार की पंजाबी कढ़ी की रेसिपी
Next article घर पर बनाएं तीखी लहसुन की चटनी, शेफ हर्षिता की रेसिपी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel