[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आम के बौर से बढ़ सकती हैं एलर्जी और सांस की समस्या, जानें कितना है खतरा

आम के बौर से बढ़ सकती हैं एलर्जी और सांस की समस्या, जानें कितना है खतरा

0
आम के बौर से बढ़ सकती हैं एलर्जी और सांस की समस्या, जानें कितना है खतरा
गर्मियों की शुरुआत में क्यों बढ़ जाती हैं एलर्जी? जिम्मेदार हो सकता है आम का बौर

Mango Blossom Health Risks: गर्मियों के आते ही आम के पेड़ों पर बौर (मंजर) दिखने लगते हैं और खेत-खलिहानों में इसकी खुशबू फैल जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के फूलों के समय कुछ हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं? खासकर उन लोगों में जिन्हें एलर्जी, अस्थमा या स्किन रिलेटेड दिक्कतें हैं. आइए जानते हैं आम के बौर से जुड़े संभावित जोखिम और जरूरी सावधानियां.

आम के बौर से सेहत को होने वाले नुकसान (Mango Blossom Health Risks)

Mango Blossom Health Risks
आम के मंजर

1. एलर्जी और सांस की समस्या

आम के फूलों में मौजूद परागकण (पोलन) सेन्सिटिव लोगों में एलर्जी ट्रिगर कर सकते हैं. इससे छींक आना, नाक बहना, आंखों में खुजली, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिन लोगों को अस्थमा है, उनमें लक्षण ज्यादा बढ़ सकते हैं.

2. त्वचा में जलन और खुजली

आम के पेड़ और उसके फूलों में उरुशिऑल (Urushiol) नामक यौगिक पाया जाता है, जो कुछ लोगों में स्किन रिएक्शन का कारण बन सकता है. बौर के सीधे संपर्क से त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन हो सकती है.

3. पाचन संबंधी परेशानी

आम के फूलों का सीधे सेवन आमतौर पर नहीं किया जाता. अगर कोई कच्चे रूप में इसका सेवन कर ले, तो पेट दर्द, उल्टी या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. कीटनाशकों का खतरा

फूल आने के समय आम के बागों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है. ऐसे में बौर के संपर्क में आने या बिना धोए कच्चे आम खाने से शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है.

आम के बौर से कैसे सावधानी बरतें?

Aam Ke Baur Min
आम के बौर
  • आम के बौर के समय बागों में जाने से बचें, खासकर अगर आपको एलर्जी है.
  • कच्चे आम या फल को अच्छी तरह धोकर ही सेवन करें.
  • त्वचा पर रिएक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

वैसे तो आम का बौर प्राकृतिक रूप से हानिकारक नहीं है, लेकिन सेन्सिटिव लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

यह भी पढ़ें: Healthy Papaya Smoothie Recipe: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली पपीता स्मूदी कैसे बनाएं – पढ़ें आसान रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel