[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इस होली घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी मलाई बर्फी, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

इस होली घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी मलाई बर्फी, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

0
इस होली घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी मलाई बर्फी, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ
मलाई बर्फी AI image

त्यौहार चाहे होली का हो या फिर कोई और, बिना मिठाईयों के अधूरी लगती है. बात जब मिठाईयों की हो और मलाई बर्फी का नाम न आए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता है. इसका सॉफ्ट और क्रीमी टेक्सचर, हल्की खुशबू और परफेक्ट मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता ही है. इस डिश को घर पर तैयार करना काफी ज्यादा आसान है, लेकिन इसका स्वाद और इसका अट्रैक्टिव लुक किसी भी स्पेशल मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकता है. जब आप इस बर्फी को घर पर बनाते हैं तो सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इसे स्वाद के फैन बन जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको आसान स्टेप्स में मलाई बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.

मलाई बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • खोया / मावा – 250 ग्राम
  • दूध – आधा कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – एक चौथाई कप
  • चीनी – आधा कप, आप इसे स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • ड्राय फ्रूट्स जैसे कि काजू, पिस्ता और बादाम – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

मलाई बर्फी बनाने की रेसिपी

  • घर पर मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में खोया डालें और इसे हल्की आंच पर गर्म करें. इस बात का ख्याल रखें कि मावा जले नहीं, बस सॉफ्ट और गाढ़ा होना चाहिए.
  • मावा सॉफ्ट होने के बाद इसमें दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण घुलकर एक बराबर गाढ़ा पेस्ट बन जाए.
  • इसके बाद इसमें चीनी डालें और धीरे-धीरे पकाएं. इस बात का ख्याल रखें कि आपको इस मिश्रण को लगातार चलाते रहना है. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से अलग होने लगे, तो आंच बंद कर दें.
  • इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर और 1 छोटा चम्मच घी डालें. ऐसा करने से बर्फी को एक्स्ट्रा स्वाद और खुशबू मिलती है.
  • एक प्लेट या बर्तन को घी से ग्रीस करें. तैयार मिश्रण को उसमें डालें और ऊपर से सपाट कर दें.
  • जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो ऊपर से कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालकर इसे डेकोरेट करें.
  • मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे अपने पसंद के शेप के टुकड़ों में काट लें.

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

Previous article मेष राशिफल 13 जून 2026: आज व्यापार में किया गया कोई भी नया सौदा आज अत्यधिक फलदायी सिद्ध होगा
Next article व्हाट्सऐप में अब रंग और आइकन होंगे आपकी पसंद के अनुसार, आ रहा बड़ा बदलाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel