[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Makki Methi Mooli Paratha: सर्दियों की सुबह को एनर्जी से भर देंगे मक्की मेथी मूली पराठे, झटपट नोट कर लें रेसिपी

Makki Methi Mooli Paratha: सर्दियों की सुबह को एनर्जी से भर देंगे मक्की मेथी मूली पराठे, झटपट नोट कर लें रेसिपी

0
Makki Methi Mooli Paratha: सर्दियों की सुबह को एनर्जी से भर देंगे मक्की मेथी मूली पराठे, झटपट नोट कर लें रेसिपी
मक्की मेथी मूली पराठा रेसिपी (Image-Gemini)

Makki Methi Mooli Paratha: एक तो जाड़े की सुबह और ब्रेकफास्ट में गरमा गरम पराठे मिल जाए तो फिर मजा आ जाता है. अगर पराठा किसी सब्जी को भर कर बनाया गया है तो फिर बात ही अलग है. जाड़े के दिनों में मेथी मूली का पराठा लोगों को खूब पसंद आता है लेकिन कभी-कभी मूली को भरना बहुत बड़ा चैलेज बन जाता है. आज हम आपके लिए मक्की मेथी मूली पराठा बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं. इस रेसिपी को आजमाकर आप बहुत आसान तरीके से और झटपट इस पराठे को बना सकते हैं. आईए अब इसकी रेसिपी बताते हैं.

मक्की मेथी मूली पराठा बनाने की सामग्री

  • मक्की के आटे – 2 कप
  • मेथी के पत्ते – 1 कप
  • मूली – 2 (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च – 2
  • प्याज – 2
  • हरा धनिया – थोड़ी सी
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Egg Mayo Sandwich: हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए फटाफट बना लें अंडा मेयो सैंडविच

मक्की मेथी मूली पराठा बनाने की विधि

  • इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले 2 मूली को छीलकर धोकर साफ कर लें.
  • इसके बाद इसे कद्दूकस करके इसका पानी निचोड़ लें.
  • एक बर्तन में मक्की का दो कप आटा लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • फिर आप इसमें कद्दूकस की हुई मूली भी मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें.
  • इसके बाद आप आटे की लोई बनाएं और इसे गोलाकार में बेलकर तवे पर सेक लें.
  • इस पर घी लगाकर दोनों तरफ उलट पलट कर अच्छे से सेक कर गर्मागर्म सर्व कर दें.  

इसे भी पढ़ें: Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Tomato Onion Uttapam: घर पर मिलेगा रोस्टोरेंट जैसा स्वाद, ऐसे बनाएं टमाटर प्याज उत्तपम

Previous article सोमनाथ : अटूट आस्था के एक हजार वर्ष
Next article वृद्धि की दिशा में निर्यात
Avatar Of Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel