[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style विंटर स्पेशल घर पर बनाएं मक्की मेथी की पूरी, स्वाद लगेगा मजेदार 

विंटर स्पेशल घर पर बनाएं मक्की मेथी की पूरी, स्वाद लगेगा मजेदार 

0
विंटर स्पेशल घर पर बनाएं मक्की मेथी की पूरी, स्वाद लगेगा मजेदार 
मक्की मेथी की पूरी (AI IMAGE)

Makki Methi Ki Puri: सर्दियों में बाजार में हरे-हरे साग मिलने लगते है इसमें से मेथी के साग खूब पसंद किए जाते है. ऐसे में आपको ठंड का मौसम जाने से पहले जरूर ट्राई करना चाहिए ये मक्की मेथी की टेस्टी पूरी. इस आर्टिकल में आज हम आपको विंटर स्पेशल मक्के के आटे और मेथी के ताजे हरे पत्ते से स्वादिष्ट पूरी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप गरमा-गरम दही या सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मक्की मेथी की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मक्की का आटा – 2 कप
  • गेहूं का आटा – आधा कप (बाइंडिंग के लिए)
  • मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई) – 1 कप
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1 छोटी
  • अदरक कद्दूकस – 1 छोटी चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • गरम पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – पूरी तलने के लिए

यह भी पढ़ें: सबको पसंद आएगा ये टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें आलू-प्याज की कचौड़ी 

मक्की मेथी की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मक्की का आटा, गेहूं का आटा, मेथी, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालें. 
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. अब आप थोड़ा-थोड़ा गरम पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. 
  • अब आप तैयार हुए आटे की छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को हल्के हाथ से बेलकर गोल पूरी का आकार दें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें बेली हुई पूरी डालकर अच्छे से तलें. आप दोनों तरफ से इसे सुनहरा होने तक तलकर टिशू पेपर में निकाल लें. 
  • अब आप इसी तरह सारे पूरियों को तलकर तैयार कर लें. तैयार हुए मक्की मेथी की पूरी को सब्जी या दही के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel