[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style नाश्ते में नया स्वाद चाहिए, ट्राई करें मक्की के आटे का चीला

नाश्ते में नया स्वाद चाहिए, ट्राई करें मक्की के आटे का चीला

0
नाश्ते में नया स्वाद चाहिए, ट्राई करें मक्की के आटे का चीला
मक्की आटा चीला (AI generated image)

Makki Atta Vegetable Chilla: जब नाश्ते में झटपट से कुछ बनाने की बात आती है तब कई लोग चीला बनाते हैं. सुबह की भागदौड़ में लोग बेसन का चीला बनाना प्रेफर करते हैं. अगर आप बेसन के चीला से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मक्की के आटे से चीला बना सकते हैं. मक्की के आटे से बना चीला खाने में स्वादिष्ट होता है. इस चीला को आप धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, अचार या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं. 

चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मक्की का आटा- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • शिमला मिर्च- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

चीला को कैसे तैयार करें?

  • चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा मिला लें. 
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद शिमला मिर्च, टमाटर और गाजर डालकर मिला लें. 
  • इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए चीला का घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठ न हो. 
  • अब तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. एक बड़े चम्मच की मदद से तवे पर घोल को गोल आकार में फैला दें. 
  • इसे एक तरफ से पका लें. किनारे पर एक चम्मच तेल डालकर चीला को पलटकर दूसरे तरफ से भी पका लें. दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. 
  • इसी तरह से बचे हुए घोल से सारे चीला को भी तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

Previous article Do Deewane Seher Mein: पहले मंडे पर फिसली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
Next article चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर, तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और लग गई आग
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel