[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Makke ki Roti: हेल्थ अलर्ट! ये 4 लोग मक्के की रोटी से रखें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Makke ki Roti: हेल्थ अलर्ट! ये 4 लोग मक्के की रोटी से रखें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

0
Makke ki Roti: हेल्थ अलर्ट! ये 4 लोग मक्के की रोटी से रखें दूरी, नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें
AI generated image

Makke ki Roti: मक्के की रोटी की अगर बात करें तो इसे उत्तर भारत के लोग खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. खासकर सर्दियों के इन दिनों में सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी अपने आप में एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. मक्के में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. भले ही मक्के की रोटी कितनी ही फायदेमंद क्यों न हो फिर भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार जब ये लोग मक्के की रोटी का सेवन करते हैं तो इनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होने का खतरा रहता है. तो चलिए इन लोगों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

जिन्हें हो डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे कि एसिडिटी, अपच, ब्लोटिंग या फिर इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम हो उन्हें मक्के की रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर ये लोग मक्के की रोटी खाते हैं तो इनकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में उबले हुए अंडों को क्यों कहा जाता है सुपरफूड? जानें इसके अनगिनत फायदे

बुजुर्गों को नहीं करना चाहिए सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बुजुर्गों को भी मक्के की रोटी का सेवन करने से बचना चाहिए. बुजुर्गों की जो डाइजेशन होती है वह काफी हद तक कमजोर होती है. ऐसे में जब ये लोग मक्के की रोटी का सेवन करते हैं तो इन्हें भारीपन का एहसास होता है और साथ ही पेट में जलन और कब्ज की समस्या भी हो सकती है.

डायबिटीज या फिर शुगर कंट्रोल में न रहने पर

बता दें मक्के की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है जिस वजह से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी काफी तेजी से बढ़ता है. अगर आपको डाइबिटीज की प्रॉब्लम है या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल बार-बार बढ़ जाता है तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आप मक्के की रोटी खाना चाहते हैं तो पहले आपको अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए.

जिन्हें कम करना है अपना वजन

मक्के की रोटी की अगर बात करें तो इसमें गेहूं और ज्वार की रोटी से ज्यादा कैलरीज और कार्ब्स पाए जाते है. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन करने से आपको हर कीमत पर बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Early Asthama Symptoms: अस्थमा की शुरुआत होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Sitamarhi : सोनार बाजार पर धूमधाम से हो रही है संतोषी माता पूजनोत्सव की तैयारी
Next article Motihari: स्कूल से बाहर के बच्चों को चिह्नित करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे शुरु
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel