[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर इस तरह बनाएं बाजार स्टाइल मखाना काजू की बर्फी

घर पर इस तरह बनाएं बाजार स्टाइल मखाना काजू की बर्फी

0
घर पर इस तरह बनाएं बाजार स्टाइल मखाना काजू की बर्फी
मखाना काजू बर्फी रेसिपी (Image-Gemini)

Makhana Kaju Burfi: मखाना काजू की बर्फी का स्वाद शायद ही आपने चखा होगा और अगर खाया भी होगा तो बाजार से लाकर है ना? तो क्यों ना एक बार इसे घर पर बनाकर ही ट्राई किया जाए. हम आपको इस बर्फी को बनाने की आसान वाली रेसिपी बताएंगे. ताकि होली के मौके पर भी आप इसका आनंद उठा सकें. इसका स्वाद आपको ही नहीं बल्कि हर किसी को पसंद आएगा. चलिए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं. 

मखाना काजू की बर्फी बनाने की सामग्री

  • 1/2 कप – मखाना
  • 3/4 कप – काजू
  • 1/3 कप – डेसिकेटेड नारियल
  • 1/2 कप – मावा
  • 1 + 1/2 कप – दूध
  • 1/3 कप – चीनी
  • 4-5 – हरी इलायची
  • 1 चम्मच – घी
  • बारीक कटे बादाम और पिस्ता (जरूरत के अनुसार)

मखाना काजू की बर्फी बनाने की विधि

  • मखाना काजू की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मखाना को पैन में 3 से 4 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें.
  • इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें.
  • रोस्ट करते समय इसे लगातार चलाते रहें, ताकि लाल स्पॉट ना पड़े.
  • मखाना के क्रिस्पी होने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें.
  • अब आप काजू और डेसिकेटेड नारियल को भी उसी पैन में कम फ्लेम पर 2-3 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें.
  • फिर इसे भी ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लें.
  • ठंडा होने के बाद आप मखाना और काजू के साथ इलायची को भी छीलकर ग्राइंडर में पीस लें.

यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

  • इसके बाद आप एक कड़ाही/पैन में गाढे दूध को डालकर पकाएं और इसे आधा होने दें.
  • फिर आप इसमें स्वाद के अनुसार चीनी और घी मिक्स करके चीनी को पिघलने दें.
  • जब चीनी पिघल जाए तब इसमें मखाने का पाउडर, काजू का पाउडर, डेसिकेटेड कोकोनट और मावा को डाल दें.
  • इन सभी को अच्छे से मिलाकर लगातार चलाते रहें.
  • ध्यान रखें कि मिश्रण के इकट्ठा होने पर गैस बंद कर दें.
  • अब आप इस मिश्रण को पहले से घी से ग्रीस की हुई ट्रे में डालकर स्पेटुला से एकसार कर लें.
  • इसके बाद आप इस पर मेवे की कतरन डालकर कटोरी या चम्मच से हल्का दबाएं.
  • करीब एक घंटे में इसके जम जाने के बाद आप बर्फी को काट कर प्लेट में निकाल लें.
  • आपकी स्वादिष्ट मखाना काजू बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है.
  • अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel