[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Makhana Halwa Recipe: मखाने से बनाएं टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले

Makhana Halwa Recipe: मखाने से बनाएं टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले

0
Makhana Halwa Recipe: मखाने से बनाएं टेस्टी हलवा, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले
makhana halwa ( AI image)

Makhana Halwa Recipe, Sawan Recipe: मखाना का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. मखाने से कई चीजों को तैयार किया जाता है. आप इससे स्नैक्स में मखाना नमकीन, आलू के साथ सब्जी या फिर खीर को बना सकते हैं. इसका इस्तेमाल लोग व्रत त्योहार में भी करते हैं. अगर आप भी मीठे में कुछ अलग और टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप मखाना हलवा बना सकते हैं. इस रेसिपी को कम टाइम में और कम चीजों के साथ बनाया जाता है. तो आइए जानते हैं मखाना हलवा बनाने की आसान विधि. 

मखाना हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • मखाना- 2 कप
  • देसी घी- 2 से 3 चम्मच
  • दूध- एक कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • कटे हुए काजू- 2 चम्मच कटे हुए बादाम- 2 चम्मच 

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Special Recipe: व्रत या त्योहार में कुछ मीठा खाने का है मन, तो साबूदाना से बनाएं ये खास रेसिपी

मखाना हलवा बनाने की विधि (Makhana Halwa Recipe)

  • मखाना हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप मखानों रोस्ट कर लें. इसे कुरकुरा होने तक रोस्ट कर लें. अब इन्हें निकाल कर ठंडा हइऑने के लिए रख दें. जब ये ठंडा हो जाए तब मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप घी डाल दें. जब घी गर्म हो जाए तब आप इसमें मखाना के पाउडर को डालें. इसे फ्राई करें और तब तक भुने जब तक मखाने का कलर चेंज न हो जाए. अब इसमें आप दूध को डालें और इसे लगातार चलाते रहें. इसे आपको धीमी आंच पर पकाना है. इसे तब तक पकाएं जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
  • अब इसमें चीनी को डालें और मिक्स करें. धीरे-धीरे किनारों से घी निकलने लग जाएगा. इसमें आप इलायची पाउडर और कटे हुए काजू और बादाम को भी मिला दें. आपका मखाना का हलवा तैयार है.

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: स्पंजी, सॉफ्ट और फ्रूटी टेस्ट, आसानी से बनाएं डिलीशियस मैंगों सूजी केक

Previous article Vegetables To Avoid In Sawan: सावन में किन सब्जियों से करें परहेज़, जानिए कारण
Next article परेशान न हों किसान, इस दिन आएगा PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 20वीं किस्त का पैसा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel