[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हर महिलाएं मेकअप करते समय करती हैं ये ब्लंडर, परफेक्ट लुक चाहिए तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

हर महिलाएं मेकअप करते समय करती हैं ये ब्लंडर, परफेक्ट लुक चाहिए तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

0
हर महिलाएं मेकअप करते समय करती हैं ये ब्लंडर, परफेक्ट लुक चाहिए तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Pic Credit: Freepik

Makeup Tips: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसमें नहीं होती है? अच्छा दिखने की चाहत में हर महिलाएं मेकअप करती हैं ताकि वो फ्रेश नजर आए. लेकिन मेकअप करने का भी एक सही तरीका होता है अगर उसे हम फॉलो नहीं करें तो हमारा लुक न सिर्फ खराब हो जाएगा बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचेगा. अक्सर महिलाएं मेकअप करने के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उसका लुक और खराब दिखता है. अगर आप भी रोजाना या कभी कभार मेकअप करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं मेकअप करने का सही तरीका क्या है और वो गलतियां जो आपको नहीं करना चाहिए.

बिना क्लीनिंग के मेकअप करना

कई महिलाएं बिना चेहरा धोये या स्किन को प्रेप किए बिना ही मेकअप करना शुरू कर देती हैं. इससे स्किन पर मौजूद धूल-मिट्टी और ऑयल मेकअप के नीचे फंस जाते हैं, जिससे पिंपल्स और एलर्जी की समस्या हो सकती है. इसलिए मेकअप से पहले फेसवॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि मेकअप स्किन पर अच्छे से सेट हो सके.

प्राइमर को नजरअंदाज करना

कई महिलाएं प्राइमर मेकअप को लगाना जरूरी नहीं समझती हैं. जबकि ये मेकअप का नींव होता है. प्राइमर लगाने से स्किन की सतह स्मूद होती है, जिससे फाउंडेशन लंबे समय तक टिका रहता है और मेकअप क्रैक नहीं होता.

Also Read: Name Personality: आपस में खूब लड़ते हैं इन दो नाम अक्षर के लोग, छोटी-छोटी बातों पर हो जाती है बहस

गलत शेड का फाउंडेशन लगाना

गलत तरीके से फाउंडेशन का शेड भी चेहरे को खराब कर देते है. इसलिए जब भी फाउंडेशन खरीदे उसे जॉ लाइन पर टेस्ट करें. कई लोग इसका टेस्ट हाथ की स्किन पर करते हैं, जो सही नहीं है. इसके अलावा अपने स्किन टोन के अनुसार ही शेड लगाएं.

बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाना

मेकअप हमेशा हल्का और लेयरिंग में करना चाहिए. एक साथ ढेर सारा फाउंडेशन या पाउडर लगाने से चेहरे लुक और खराब हो जाता है. कई महिलाएं अधिक खूबसूरत दिखने के चक्कर में ज्यादा मेकअप लगाती है, जबकि ऐसी करना सही नहीं है.

आंखों के नीचे कंसीलर की मोटी परत लगाना

डार्क सर्कल छुपाने के चक्कर में महिलाएं आंखों के नीचे बहुत सारा कंसीलर लगा देती हैं. जबकि चेहरे पर हमेशा हल्का कंसीलर लगाना चाहिए. इसके बाद स्पंज या ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा लगाने पर झुर्रियां और रेखाएं और अधिक दिखने लगती हैं.

आईब्रोज को ओवरड्रा करना

बहुत ज्यादा डार्क या नकली दिखने वाली आईब्रोज लुक को खराब कर देती हैं. इसलिए आईब्रोज को हल्के हाथों से भरें और नेचुरल शेप दें. ब्राउन या ग्रे शेड का इस्तेमाल करें जो आपके बालों के रंग से मेल खाता हो.

सेटिंग स्प्रे को भूल जाना

कई बार महिलाएं मेकअप के बाद सेटिंग स्प्रे लगाना भूल जाती हैं. इसलिए मेकअप के अंत में सेटिंग स्प्रे जरूर लगाना चाहिए ताकि आपका लुक लंबे समय तक बरकरार रहे.

Also Read: Home Remedies for Acne: 7 दिन में चेहरे के मुंहासों से छुटकारा पाएं, जानिए ये 4 आसान और असरदार देसी उपाय

Previous article Bihar Politics: भाजपा ने RJD नेता तेजस्वी यादव को बताया ‘मौलाना’,  पूछा- संविधान कभी पढ़े हैं ?  
Next article 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi AI Glasses, Meta Ray-Ban को सीधी टक्कर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel