[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style स्नैक्स में बनाएं राजमा की टिक्की, बड़ों से बच्चों की बनेगी फेवरेट 

स्नैक्स में बनाएं राजमा की टिक्की, बड़ों से बच्चों की बनेगी फेवरेट 

0
स्नैक्स में बनाएं राजमा की टिक्की, बड़ों से बच्चों की बनेगी फेवरेट 
राजमा टिक्की (AI IMAGE)

Rajma Tikki Recipe: राजमा चावल का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों को इसे खाने का मन करता है. ऐसे में लंच टाइम के लिए तो राजमा चावल सही है लेकिन स्नैक्स की बात करें तो आप राजमा से टेस्टी टिक्की भी तैयार कर सकते हैं. आलू की टिक्की तो हर लोगों को पसंद होता है लेकिन अगर आपने राजमा की एक बार बनाया तो जरूर इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे. ये टेस्टी टिक्की खाने के बाद बड़ों के साथ बच्चों की भी फेवरेट बन जाएगी. 

राजमा टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • उबला हुआ राजमा – 1 कप
  • उबले आलू – 2 
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स / बेसन – 2-3 चम्मच  (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल – जरूरत अनुसार 

यह भी पढ़ें- Soya Chilli Recipe: वेज होते हुए भी देगा नॉनवेज जैसा स्वाद, घर पर बनाएं चटपटी सोया चिली

राजमा टिक्की बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप उबले हुए राजमा को अच्छे से मैश कर लें. अब आप उबले हुए आलू को भी मैश करके राजमा में मिला दें. अब आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा हरा धनिया डालें. 
  • इसमें अब आप सारे मसाले नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार हुए मिश्रण को बांधने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें. 
  • अब तैयार मिश्रण को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथ में लें और गोल या हल्की चपटी टिक्की का आकार दें. सारी टिक्कियां इसी तरह तैयार करके एक प्लेट में रख लें. 
  • एक तवे में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. जब टिक्कियां दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी और खुशबूदार हो जाएं, तो इसे आप तवे से उतार लें. 
  • अब तैयार हुए टिक्की को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी और सलाद के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीजी, तैयार करें टेस्टी ब्रेड चीज पकौड़ा

Banner 8
स्नैक्स में बनाएं राजमा की टिक्की, बड़ों से बच्चों की बनेगी फेवरेट  3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel