[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Shahi Bhindi Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस तरीके से बनाएं पोषण से भरपूर शाही भिंडी

Shahi Bhindi Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस तरीके से बनाएं पोषण से भरपूर शाही भिंडी

0
Shahi Bhindi Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस तरीके से बनाएं पोषण से भरपूर शाही भिंडी
(Image - Gemini)

Shahi Bhindi Recipe: दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को डिनर में कुछ स्वादिष्ट खाने का दिल तो हर किसी का करता है. इसकी वजह है कि पूरे दिन काम की व्यस्तता में व्यक्ति कुछ अलग खाने की सोच भी नहीं सकता या फिर यूं कहें कि सोचने का समय ही नहीं होता. ऐसे में रात को रिलैक्स होने के बाद कुछ स्पेशल खाने की इच्छा होना साधारण सी बात है. यहां आज हम बात करेंगे भिंडी की सब्जी की. वैसे तो भिंडी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन आज हम आपको शाही भिंडी की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे.

बनाने के लिए सामग्री

  • भिंडी – आधा किलो
  • टमाटर – 2
  • प्याज – 2
  • लहसुन – 4-5 कली
  • अदरक – 1 टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • काजू – 5-6
  • बादाम – 5-6
  • तेजपत्ता – 1
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • क्रीम – 1 टी स्पून
  • दही – 1 टी स्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

शाही भिंडी बनाने की विधि

  • सबसे पहले भिंडी को काट लें.
  • अब आप हरी मिर्च, प्याज और टमाटर के टुकड़े काट ले.
  • अब एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर रख दें.
  • पानी गर्म होने के बाद उसमें कटे टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, कटे काजू और बादाम डालकर फिर उबाल लें.
  • टमाटर और प्याज नरम होने के बाद आप गैस बंद कर दें.
  • अब इन सारे मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद इस मिश्रण को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब आप एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल डालकर गर्म कर लें.
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें कटी भिंडी डालकर फ्राई कर लें.
  • अब एक कटोरी में हाफ फ्राइड भिंडी निकालकर अलग रखें.
  • अब कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भून लें.
  • अब आप तैयार किया प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं.
  • फिर ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, दही और स्वादानुसार नमक डाल लें. 
  • ग्रेवी कुछ देर पकने के बाद जरूरत के मुताबिक इसमें पानी मिलाएं.
  • ग्रेवी में उबाल आने के बाद इसमें पहले से हाफ फ्राई कर रखी भिंडी डालें.
  • अब आप कड़ाही को ढककर भिंडी को थोड़ी देर पकने दें.
  • अब क्रीम मिला कर 1-2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
  • अंत में इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें.
  • अब स्वाद से भरपूर शाही भिंडी बनकर तैयार हो गई है.
  • इसे आप पराठे, रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Masala Idli Fry Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मसाला इडली फ्राई, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel