[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

0
Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा
kanda poha ( AI Image)

Kanda Poha For Breakfast: सुबह के टाइम में अक्सर इस बात की टेंशन होती है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए. अक्सर लोग सुबह में पराठे बनाते हैं. लेकिन, एक ही तरह की चीज खाने का मन बार-बार नहीं करता है. कई बार थकान के कारण मन करता है कुछ ऐसी डिश खाने का जो जल्दी से और आसानी से तैयार हो जाए. नाश्ते में अगर आप भी ऐसी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं जो कम मेहनत में तैयार हो जाए तो आप कांदा पोहा की रेसिपी को बनाएं. कांदा पोहा महाराष्ट्र की फेमस डिश है जिसे प्याज, पोहा और मूंगफली जैसी चीजों को डालकर तैयार किया जाता है. कांदा पोहा को आप कम चीजों से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि. 

कांदा पोहा बनाने के लिए सामग्री 

  • पोहा- एक कप 
  • राई- आधा छोटा चम्मच 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च- एक
  • हींग- चुटकीभर
  • तेल- 2 चम्मच 
  • प्याज- एक बड़ा 
  • हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार 
  • नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
  • चीनी- चुटकीभर 
  • करी पत्ते- 8-10

कांदा पोहा बनाने की विधि 

  • कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले आप मोठे पोहा को लें और इसे अच्छे से धो लें. इससे पानी को निकाल कर इसे अलग रख दें. अब एक पैन या कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप तेल को डालें. तेल में मूंगफली को फ्राई कर लें और इसे निकाल कर अलग कर दें. 
  • आप इसमें राई, जीरा, हींग और करी पत्ते को डाल दें. इसमें आप बारीक कटी हुई मिर्च को डाल दें. इसमें अब बारीक कटे हुए प्याज को भी मिक्स करें. प्याज को अच्छे से पका लें. प्याज जब पक जाए तो इसमें आप आप हल्दी को डाल दें. अब पोहा को इसमें डालकर अच्छे तरीके से मिक्स करें. इसमें अब नमक और चुटकीभर चीनी डालकर इसे मिक्स कर लें थोड़ी देर तक पका लें. इसके ऊपर से आप धनिया के पत्तों को डालें और नींबू के रस डालकर मिक्स करें. आपका कांदा पोहा तैयार है.

यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

Previous article Papankusha Ekadashi 2025 Bhog: पापांकुशा एकादशी पर जरूर लगाएं इन चीजों का भोग
Next article Vegetable Upma Recipe: रोटी-सब्जी नहीं, इस बार नाश्ते में बनाइए टेस्टी वेजिटेबल उपमा, जानें आसान विधि 
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel