[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा 

Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा 

0
Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा 
Bread Pizza Recipe (AI image)

Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे हमेशा घर पर बनी चीजें खाने में नखरा करते हैं साथ ही स्कूल में ले गया टिफिन भी वापस ले आते हैं. ऐसे में क्या आप भी बच्चों की इन हरकतों से परेशान है? और कोई ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बनने के साथ बच्चों को पसंद भी आए, तो इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों का फेवरेट ब्रेड पिज्जा बनाने के बारे में बताएंगे. ब्रेड पिज्जा एक झटपट बनने वाली टेस्टी रेसिपी है जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इसे तवा या पैन में आसानी से बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें अपनी पसंद की सब्जी भी डालकर बच्चों को आसानी से खिला सकते हैं . 

ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस – 4
  • पिज्जा सॉस – 3 बड़े चम्मच
  • कटी हुई शिमला मिर्च – आधा छोटा कप
  • कटा हुआ प्याज – आधा छोटा कप
  • कटा हुआ टमाटर – आधा छोटा कप
  • उबला हुआ कॉर्न – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • ओरेगानो – आधा चम्मच
  • मोजरेला चीज – आधा कप
  • बटर – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

ब्रेड पिज्जा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें. हर ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाएं. 
  • अब इसमें ऊपर से प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न डालें. आप इसमें और भी सब्जियां डाल सकते हैं. 
  • इसके बाद ओरेगानो डालकर हर स्लाइस पर चीज अच्छी तरह फैलाएं. 
  • अब गैस में तवा गरम करें, फिर इसमें थोड़ा बटर डालकर तैयार हुए पिज्जा के स्लाइस को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर सेंकें. 
  • इसे निकालकर एक प्लेट में रखें और बच्चों को सॉस के साथ सर्व करें. 

Previous article Jharkhand Weather: कांपने के लिए रहें तैयार, झारखंड के कई जिलों में शीतलहरी का अलर्ट
Next article Lenskart IPO: धमाकेदार सब्सक्रिप्शन के बाद ठंडी पड़ी लिस्टिंग
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel