[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

0
क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी के संकेत Ai image

Magnesium Deficiency Symptoms: हमारे शरीर के लिए मैग्नीशियम को काफी जरूरी मिनरल माना जाता है. यह हमारे मसल्स, नसों, हड्डियों, दिल और दिमाग को एक सही तरीके से काम करने में मदद करता है. ऐसे में अगर आपके शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो कुछ न कुछ छोटे-बड़े लक्षण जरूर दिखाई देने लगते हैं. अगर आपको भी अपने शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखने तो आपको इन्हें नॉर्मल समझकर नजरअंदाज करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए. अगर लंबे समय तक आपके शरीर में इसकी कमी होती रहेगी, तो यह तय है कि आगे चलकर इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा ही. तो चलिए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जान लें ताकि आपको आगे चलकर कोई परेशानी न हो.

बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आपको बिना ज्यादा काम किये ही हर समय शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, तो आपको इसे कभी भी नॉर्मल समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. मैग्नीशियम की कमी से आपको शरीर में एनर्जी कम महसूस होती है. अगर आपको नहीं पता तो बता दें शरीर में एनर्जी बनाने की प्रोसेस में आपकी मदद मैग्नीशियम ही करता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

मसल्स में ऐंठन और दर्द

अगर रात को सोते समय आपको अपने पैरों में खिंचाव, मसल्स में अचानक से झटके या बार-बार ऐंठन की प्रॉब्लम हो रही है, तो यह भी शरीर में मैग्नीशियम की कमी का लक्षण हो सकता है. मैग्नीशियम आपके मसल्स को आराम पहुंचाने में मदद करता है. ऐसे में जब आपके शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो आपके मसल्स सही से काम नहीं कर पाते.

नींद न आना और बेचैनी

अगर आपको रात के समय ठीक से नींद नहीं आ रही है, सोने में दिक्क्त महसूस कर रहे हैं, बार-बार आपकी नींद टूट रही है या मन में बेचैनी बढ़ जा रही है, इसके पीछे भी शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकता है. मैग्नीशियम आपकी मदद दिमाग को शांत करने में और साथ ही नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है. जब आपके शरीर में इसकी कमी होती है तो आपका स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास

दिल की धड़कन तेज लगना

अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी होगी तो इसका असर आपके हार्ट हेल्थ पर भी दिखने लग जाएगा. अगर आपको अचानक से अपने दिल की धड़कन कभी तेज महसूस हो, हार्ट बीत अनियमित लगने लगे या फिर अचानक ही घबराहट होने लगे, तो इसे कभी भी हल्के में लेने की गलती न करें. वैसे तो यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन शरीर में हो रही मैग्नीशियम की कमी भी इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकता है.

कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

अगर आप शरीर में हो रही मैग्नीशियम की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पालक, केला, बादाम, काजू, मूंगफली, बीन्स, हॉल ग्रेन, दही और डार्क चॉकलेट जैसी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. जब आप एक बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो शरीर में इसकी कमी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

Previous article Madhepura News : जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, पर्याप्त भंडार से उपभोक्ताओं को राहत
Next article ₹9,000 सस्ता मिल रहा सैमसंग का यह नया फोन, अमेजन की यह डील अभी कर लें सील
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel