[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल

इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल

0
इन गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीजकेक, स्वाद ऐसा कि बाकी सभी डेजर्ट हो जाएंगे फेल
लीची चीजकेक Ai image

Lychee Cheesecake Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और मीठे फलों की भरमार हो जाती है, लेकिन इन फलों में लीची का स्वाद सबसे अलग और स्पेशल माना जाता है. आमतौर पर लोग लीची को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इससे बना कोई शानदार डेजर्ट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो अब समय है कुछ नया और रिफ्रेशिंग बनाने का. मशहूर शेफ संजीव कपूर की लीची चीजकेक रेसिपी एक ऐसा ही फ्यूजन डेजर्ट है जो स्वाद और क्रीमी टेक्सचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह डिश न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव है बल्कि खाने में भी बेहद लाजवाब है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. यह रेसिपी लगभग 4 लोगों के लिए है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

लीची चीजकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 10 से 12 लीची, छिली और बीज निकाली हुई
  • कुछ फ्रेश पुदीने के पत्ते
  • एक तिहाई कप पिघला हुआ जिलेटिन
  • आधा कप कैस्टर शुगर
  • आधा कप क्रीम चीज
  • एक चौथाई कप कंडेन्स्ड मिल्क
  • 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • एक चौथाइ कप व्हिप्ड क्रीम
  • 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ जिलेटिन
  • 3 से 4 डाइजेस्टिव बिस्किट

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

लीची चीजकेक बनाने की रेसिपी

  • लीची चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक सिलिकॉन मोल्ड लें. अब इसमें कुछ पुदीने के पत्ते रखें और ऊपर लीची लगाएं. अब इसमें थोड़ा और पुदीना डाल दें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएं.
  • इसके बाद एक बाउल में पिघला हुआ जिलेटिन और कैस्टर शुगर मिलाएं और अच्छे से घोलें. जब शुगर पूरी तरह घुल जाए, तो इसे लीची वाले मोल्ड में डाल दें. अब इसे करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रखें.
  • अब एक बड़े बाउल में क्रीम चीज, कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और व्हिप्ड क्रीम डालकर अच्छे से फेंटें, ऐसा तबतक करते रहें जब तक स्मूद और क्रीमी मिश्रण तैयार न हो जाए.
  • अब इस तैयार मिक्स में पिघला हुआ जिलेटिन डालकर अच्छे से मिला लें ताकि टेक्सचर सेट हो सके.
  • अब इस चीजकेक मिक्स को सेट हो चुकी लीची लेयर के ऊपर धीरे-धीरे डालें और बराबर फैला दें.
  • इसके बाद डाइजेस्टिव बिस्किट्स को जिपलॉक बैग में डालकर बेलन से क्रश करें. इस क्रश को ऊपर से छिड़ककर हल्का दबा दें ताकि बेस बन जाए.
  • अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि यह पूरी तरह सेट हो जाए. सेट होने के बाद सावधानी से मोल्ड से निकालें, टुकड़ों में काटें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

Previous article ममता बनर्जी का कोलकाता की सड़कों पर चटाई बिछाकर धरना, टीएमसी में टूट की आशंका के बीच ‘दिल्ली चलो’ का नारा
Next article Kaimur News : भभुआ सदर अस्पताल में आज कौन-कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे? देखें ओपीडी की पूरी सूची
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel