[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style गर्मियों में लंच में क्या बनाएं? ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

गर्मियों में लंच में क्या बनाएं? ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

0
गर्मियों में लंच में क्या बनाएं? ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 
लंच करता हुआ व्यक्ति (AI Image)

Lunch Recipe Ideas In Summer: गर्मियों के मौसम में किचन में ज्यादा देर तक खड़े होकर खाना बनाना मुश्किल भरा लगता है. ऐसे में मन करता है कुछ आसान डिश बनाया जाए जिसका स्वाद भी लाजवाब हो. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

लौकी चना दाल की सब्जी बनाएं

लौकी चना दाल की सब्जी बनाने के लिए चना दाल को 30 मिनट भिगोकर हल्का उबाल लें और लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाएं. अब इसमें लौकी डालकर 3-4 मिनट भूनें. फिर उबली चना दाल मिला दें. हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा पानी डालकर ढककर पका लें. ऊपर से हरा धनिया डाल दें. इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करें. 

कर्ड राइस बनाएं

आप कर्ड राइस बना सकते हैं. कर्ड राइस बनाने के लिए आप पके हुए चावल को ठंडा करके उसमें दही मिला लें. स्वादानुसार नमक डालें. तड़के के लिए तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और उड़द दाल डालें. इस तड़का को दही-चावल में डालकर अच्छे से मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया और अनार दाना डालकर सर्व करें. 

लेमन राइस बनाएं

आप लंच में लेमन राइस भी बना सकते हैं. पके हुए चावल को ठंडा करके अलग रख लें. कड़ाही में तेल गरम करें, राई, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. चावल डालकर मिक्स करें और ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें. हरा धनिया डाल दें. 

दाल खिचड़ी और खीरे का रायता बनाएं

चावल, अरहर दाल, मसूर दाल और मूंग दाल को धोकर 15 मिनट भिगो लें. कुकर में घी गरम करें, जीरा, हल्दी और थोड़ा अदरक डालें. अब दाल-चावल डालकर नमक और पानी मिलाएं. 3-4 सीटी आने तक पकाएं. ऊपर से घी डालकर पका लें. रायता बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लें. खीरे को कद्दूकस करके हल्का निचोड़ लें. दही में खीरा, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. ऊपर से बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स

Previous article WhatsApp पर कर दी यह गलती, तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट
Next article कार और बाइक में ABS क्या होता है? जानिए क्यों जरूरी है ये सेफ्टी फीचर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel