[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अपनी लाडली के लिए चुनें भाग्यशाली नाम, जो जीवन में लाएंगे सुख और समृद्धि

अपनी लाडली के लिए चुनें भाग्यशाली नाम, जो जीवन में लाएंगे सुख और समृद्धि

0
अपनी लाडली के लिए चुनें भाग्यशाली नाम, जो जीवन में लाएंगे सुख और समृद्धि
लकी बेबी गर्ल नेम्स, फोटो: AI

Lucky Baby Girl Names: घर में बेटी का जन्म लक्ष्मी के आने जैसा माना जाता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सुंदर होने के साथ-साथ उसके जीवन में खुशियां और तरक्की भी लेकर आए. हिंदू धर्म में नाम का असर बच्चे के स्वभाव और उसके भविष्य पर बहुत गहरा पड़ता है. अगर आप अपनी छोटी सी राजकुमारी के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो बोलने में आसान हो और जिसका मतलब भी बहुत अच्छा हो, तो यह लेख आपकी मदद करेगा. यहां हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे भाग्यशाली नामों के बारे में बताएंगे जो आपकी लाडली के जीवन में सुख और समृद्धि भर देंगे.

Lucky Baby Girl Names

  1. आन्या: इसका अर्थ है जिसका अंत न हो या अक्षय. यह नाम सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.
  2. आराध्या: इसका मतलब है जिसकी पूजा की जाए. यह नाम बहुत ही आदरणीय और प्यारा है.
  3. इशिता: यह नाम बहुत भाग्यशाली माना जाता है और इसका अर्थ है महारत हासिल करने वाली.
  4. इनाया: इसका अर्थ है भगवान का उपहार. यह नाम आज के समय में बहुत लोकप्रिय है.
  5. ईशानी: यह माता पार्वती का एक नाम है और इसे सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है.
  6. कियारा: इस नाम का मतलब है चमक और रौशनी. यह नाम आधुनिक और स्टाइलिश है.
  7. काव्या: इसका अर्थ है कविता. रचनात्मक लोगों के लिए यह एक बहुत सुंदर नाम है.
  8. खि़या: इस प्यारे नाम का अर्थ है नाव. यह जीवन की नैया पार लगाने वाली शक्ति का प्रतीक है.
  9. गार्गी: यह एक प्राचीन विदुषी का नाम था. इसका अर्थ है बहुत बुद्धिमान स्त्री.
  10. जि़या: इसका अर्थ है चमक या दिल का टुकड़ा. यह नाम छोटा और प्यारा है.
  11. धृति: इस नाम का मतलब है साहस और धैर्य. यह नाम शांति का प्रतीक है.
  12. नव्या: इसका अर्थ है नई या आधुनिक. यह नाम हमेशा नयापन महसूस कराता है.
  13. नवी: इसका अर्थ है दयालु और अनोखा. यह नाम आजकल काफी चलन में है.
  14. पीहू: चिड़िया की चहक को पीहू कहते हैं. यह नाम बहुत ही मीठा और कोमल है.
  15. प्रिशा: इसका अर्थ है भगवान का दिया हुआ प्यारा तोहफा.
  16. मायरा: इस नाम का मतलब है अद्भुत और शांतिपूर्ण.
  17. मिश्का: इसका अर्थ है प्यार का तोहफा या दीपक.
  18. सानवी: यह लक्ष्मी जी का एक नाम है. इसे घर में बरकत लाने वाला माना जाता.
  19. सात्विका: इसका अर्थ है शुद्ध और ईमानदार. यह स्वभाव में सादगी को दर्शाता है.
  20. हृद्या: इसका मतलब है दिल से जुड़ी हुई या दयालु.

ये भी पढ़ें: Cute Baby Nicknames: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहें प्यारा सा निकनेम? यहां देखें ये क्यूट ऑप्शंस

ये भी पढ़ें: Modern Baby Boy Names: अपने लाडले के लिए चुनें ये छोटे और प्यारे नाम, हर कोई पूछेगा आपसे मतलब

ये भी पढ़ें: Sanskrit Baby Girl Names: संस्कृत के ये नाम जो सुनने में हैं एकदम मॉडर्न, मतलब जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel