[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम मेहनत में तैयार करें सुपर टेस्टी सूजी कटलेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आएगी पसंद

कम मेहनत में तैयार करें सुपर टेस्टी सूजी कटलेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आएगी पसंद

0
कम मेहनत में तैयार करें सुपर टेस्टी सूजी कटलेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आएगी पसंद
सूजी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी AI image

Suji Cutlet Recipe: क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्हें शाम होते ही कुछ चटपटा खाने की इच्छा होने लगती है, लेकिन ज्यादातर चीजों में ज्यादा ऑयल होने की वजह से आप इन्हें खाने से बचने की कोशिश करते हैं? अगर आप भी ऐसे ही हैं, तो सूजी कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. बाहर से लाइट क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह शाम का नाश्ता न सिर्फ खाने में लाजवाब लगता है, बल्कि काफी कम तेल का इस्तेमाल होने की वजह से बाकी डिशेस की तुलना में इसे हेल्दी भी माना जाता है. सूजी, आलू और फ्रेश सब्जियों से तैयार यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाने में न ज्यादा समय लगती है और न ही मेहनत लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

सूजी कटलेट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 2 कप पानी
  • 1 उबला हुआ आलू अच्छे से मैश किया हुआ
  • 1 गाजर, बारीक कद्दूकस की हुई
  • एक चौथाई कप उबले हुए मटर
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 से 2 बड़े चम्मच तेल

सूजी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी

  • सूजी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. अब इसमें थोड़ा नमक डालें और पानी में उबाल आने दें. अब धीरे-धीरे सूजी डालते हुए लगातार चलाएं ताकि गांठें न बनें. इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें. अब इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • जब सूजी का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें मैश किया हुआ आलू, गाजर, मटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक सॉफ्ट आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और अपनी पसंद के अनुसार गोल, ओवल या टिक्की जैसा शेप दें. अगर मिश्रण हाथों में चिपक रहा हो तो हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा सकते हैं.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. इसके बाद तैयार कटलेट्स को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें. आपको इन्हें डीप फ्राई करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

Previous article पतरातू के जीईएम पहुंचीं इंटरनेशनल पहलवान चंचला कुमारी, छात्राओं में भरा आत्मविश्वास
Next article पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel