[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Gobhi Rajma Cutlet Recipe: ना के बराबर तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी गोभी राजमा कटलेट, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस

Gobhi Rajma Cutlet Recipe: ना के बराबर तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी गोभी राजमा कटलेट, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस

0
Gobhi Rajma Cutlet Recipe: ना के बराबर तेल में बनाएं टेस्टी और हेल्दी गोभी राजमा कटलेट, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस
gobhi rajma cutlet AI generated image

Gobhi Rajma Cutlet Recipe: जब बात आती है घर पर कटलेट बनाने की तो हमारे दिमाग में कई तरह के नाम आते हैं. इन्हीं नामों में से एक है गोभी राजमा कटलेट. अगर आप इस रेसिपी के बारे में नहीं जानते हैं तो आप एक ऐसे डिश को मिस कर रहे हैं जो इतना टेस्टी और क्रिस्पी होता है कि घर के बड़े तो छोड़िये बच्चे भी इसके दीवाने हो जाते हैं. गोभी और राजमा से बनने वाली ये स्नैक काफी ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशियस होती है. आप इसे चाहें तो शाम में परिवार के साथ स्नैक के तौर पर भी एन्जॉय कर सकते हैं. गोभी राजमा कटलेट में आपको हल्के मसाले का एहसास होता है और साथ ही इसका क्रिस्पी टेक्सचर और सब्जियों की फ्रेशनेस इसे सभी का फेवरेट स्नैक बना देता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

गोभी राजमा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गोभी – 1 कप कद्दूकस की हुई
  • उबला राजमा – आधा कप
  • आलू – 1 मीडियम साइज का उबला और मैश किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – आधा इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला – आधा टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 3 से 4 टेबल स्पून
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Aloo Suji Puri Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा, स्वाद इतना क्रिस्पी कि बड़े ही नहीं बच्चे भी हो जाएंगे फैन

गोभी राजमा कटलेट बनाने की रेसिपी

  • गोभी राजमा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को बारीक कद्दूकस करें और हल्का सा पानी निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी हटा दें. इसके बाद उबले हुए राजमा को मैश करें ताकि कटलेट में आसानी से मिक्स हो जाए.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में कद्दूकस गोभी, मैश किया हुआ राजमा, उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. अब इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. अब धीरे-धीरे ब्रेड क्रम्ब्स डालकर एक सॉफ्ट लेकिन फर्म मिश्रण तैयार करें.
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और उन्हें चपटा कर लें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर क्रिस्पी टेक्सचर के लिए तैयार करें.
  • पैन फ्राई करने के लिए मीडियम आंच पर तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ गोल्डन होने तक फ्राई करें. वहीं, एयर फ्रायर या ओवन में बनाने के लिए कटलेट पर हल्का तेल स्प्रे करें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक करें और बीच-बीच में पलटते रहें.
  • गर्मागर्म गोभी राजमा कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Palak Aloo Appe Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी और हेल्दी पालक आलू अप्पे, इंस्टेंट परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी

Previous article Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए कष्टकारी, धनु-कुंभ के लिए लकी, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Next article Aaj Ka Mausam: थर-थर कांपा उत्तर भारत, ठंड और कोहरे का डबल अटैक, रेल और हवाई यातायात हो सकता है बाधित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel