[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दूरी नहीं बनेगी प्यार की दुश्मन, इन 5 आसान तरीकों से रिश्ते को बनाएं मजबूत

दूरी नहीं बनेगी प्यार की दुश्मन, इन 5 आसान तरीकों से रिश्ते को बनाएं मजबूत

0
दूरी नहीं बनेगी प्यार की दुश्मन, इन 5 आसान तरीकों से रिश्ते को बनाएं मजबूत
सांकेतिक फोटो (AI Genertated)

Long Distance Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना एक बड़ा टास्क है. जब आपका पार्टनर आपकी आंखों के सामने नहीं होता, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लगने लगती हैं. कभी सिक्योरिटी इश्यूज आ जाते हैं, तो कभी अकेलेपन का अहसास होने लगता है. अगर दोनों तरफ से कोशिशें सच्ची हों, तो मीलों की दूरी भी आपके प्यार को कम नहीं कर सकती. यहां कुछ बेहद आसान और प्रैक्टिकल टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship Tips) को न सिर्फ बचा सकते हैं, बल्कि उसे और भी मजबूत बना सकते हैं. 

1. ‘क्वालिटी टाइम’ को दें प्राथमिकता

जब आप एक-दूसरे से दूर होते हैं, तो बातचीत ही आपके बीच का एकमात्र पुल होती है. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दिन के 24 घंटे फोन पर चिपके रहें, क्योंकि इससे रिश्ता बोझिल होने लगता है. इसकी बजाय क्वालिटी टाइम पर ध्यान दें. दिन में एक या दो बार ऐसा समय तय करें जब आप दोनों बिना किसी डिस्टर्बेंस के बात कर सकें. 

2. डिजिटल डेट्स का सहारा लें (Long Distance Relationship Tips)

आज के डिजिटल दौर में दूरी बस नाम की रह गई है. सिर्फ नॉर्मल कॉल पर बात करने के बजाय वीडियो कॉलिंग को अपनी आदत बनाएं. एक-दूसरे का चेहरा देखकर बात करने से ऐसा लगता है मानो आप सच में साथ हैं. आप दोनों एक ही समय पर कोई फिल्म ऑनलाइन साथ देख सकते हैं (Virtual Movie Date), साथ में खाना खाते हुए वीडियो कॉल कर सकते हैं या ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हैं. ये छोटी-छोटी एक्टिविटीज दूरियों के अहसास को बहुत कम कर देती हैं. 

3. ‘ओवर-थिंकिंग’ और शक से बचें 

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा दरार शक की वजह से आती है.अगर आपके पार्टनर ने आपका फोन नहीं उठाया, तो सीधे किसी गलत नतीजे पर न पहुंचें. हो सकता है वह किसी काम में बिजी है. एक-दूसरे को स्पेस दें और खुलकर अपनी बातें शेयर करें. अगर मन में कोई बात खटक रही है, तो उसे दबाने या गुस्सा होने के बजाय शांत मन से पार्टनर को बताएं.

4. बिना किसी मौके के सरप्राइज दें 

लॉन्ग डिस्टेंस में सरप्राइज (Long Distance Relationship Tips) किसी जादू की तरह काम करते हैं. बिना किसी खास मौके के भी कभी-कभी अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइन उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर दें, या उनके घर के पते पर कोई छोटा सा गिफ्ट या हाथ से लिखा हुआ लेटर भेजें. आजकल हाथ से लिखे खत या छोटे गिफ्ट्स की वैल्यू बहुत ज्यादा होती है क्योंकि ये बताते हैं कि आप दूर रहकर भी हर पल उनके बारे में सोच रहे हैं. 

5. मिलने की प्लानिंग करते रहें 

इस दूरी का एक एंड-पॉइंट होना बहुत जरूरी है. जब आपको पता होता है कि आप एक महीने बाद या कुछ महीनों बाद मिलने वाले हैं, तो दूरी सहना आसान हो जाता है. इसलिए जब भी मौका मिले, मिलने की प्लानिंग करें. चाहे तो आप दोनों किसी ऐसी जगह पर मिल सकते हैं जो आप दोनों के शहरों के बीच में हो. मिलने की यह उम्मीद रिश्ते में एक नया उत्साह और एक्साइटमेंट बनाए रखती है. 

यह भी पढ़ें: पार्टनर से कुछ समय की दूरी क्यों है जरूरी? Micro Privacy का नया ट्रेंड समझिए

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel