[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style एक्सपर्ट भी नहीं बताएंगे ये देसी नुस्खे! शराब पीने से पहले और बाद में करें ये काम, असर हो जाएगा आधा!

एक्सपर्ट भी नहीं बताएंगे ये देसी नुस्खे! शराब पीने से पहले और बाद में करें ये काम, असर हो जाएगा आधा!

0
एक्सपर्ट भी नहीं बताएंगे ये देसी नुस्खे! शराब पीने से पहले और बाद में करें ये काम, असर हो जाएगा आधा!
हाथों में शराब की ग्लास लिये हुए एक शख्स, Pic Credit- Meta AI

Liquor Drinking Tips: यदि आप भी शराब के शौकीन हैं और किसी खास मौके पर जाम जरूर छलकाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. शराब पीने के बाद आपने जरूर सिर दर्द, उल्टी, जलन, एसिडिटी या हैंगओवर जैसी चीजें महसूस किया होगा. इससे बचने के लिए तमाम लोग कई तरह की तिकड़म अपनाते हैं लेकिन वह कारगर हो ही जाए इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. लेकिन हमारी देसी रसोई में मौजूद कुछ ऐसी चीजें हैं, जो शराब के नुकसान को काफी हद तक कम कर सकती हैं. इसके अलावा इसके सेवन करने से कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी है नहीं तो इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा. आइये जानते हैं शराब के असर को हम कैसे आधार कर सकते हैं.

खाली पेट शराब कभी न पिएं

कई लोग जाने अनजाने में खाली पेट ही शराब पी लेते हैं. लेकिन ऐसा करना खतरनाक है. क्योंकि इससे ब्लड में अल्कोहल तेजी से घुलता है और नशा जल्दी चढ़ता है. सुबह में जब लोग उठते हैं तो लोग भले ही कितना भी अच्छा खा लें या नींबू पानी का सेवन कर लें, लिवर को शराब का असर कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए शराब पीने से पहले हल्का लेकिन पौष्टिक भोजन जरूर करें.

दही और छाछ बन सकती है ढाल

देसी दही या छाछ पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक तत्व पेट की अंदरूनी परत को मजबूत करते हैं और शराब से होने वाली जलन को कम करने में मदद करते हैं. शराब पीने से पहले एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ लेना फायदेमंद हो सकता है.

Also Read: शराब पीने से पहले बस ये 3 देसी चीजें खा लें, नुकसान होगा कम! लिवर बोलेगा- थैंक यू!

केला और मूंगफली का कमाल

केला में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो शराब से होने वाली कमजोरी को कम करता है. इसके अलावा मूंगफली या चना जैसे ड्राई स्नैक्स पेट में शराब के अवशोषण की रफ्तार को धीमा कर देते हैं. इससे नशा धीरे चढ़ता है और शरीर पर दबाव कम पड़ता है.

पानी है सबसे बड़ा हथियार

अक्सर कुछ लोगों को शराब पीने के दौरान पानी कम पीने की आदत होती है. वे शराब में पानी भी मिलाते हैं तो कम मिलाते हैं. उनका कहना होता है कि शराब पीना है पानी थोड़े न पीना है. लेकिन ऐसा कहना गलत है. शराब पीने से पहले या पीने के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और हैंगओवर की समस्या को कम करता है. विशेषज्ञों की मानें तो हर पैग के बीच एक गिलास पानी पीना चाहिए.

देसी नुस्खे में भी सावधानी जरूरी

हालांकि ये सभी देसी उपाय शराब के असर को कुछ हद तक कम जरूर कर सकते हैं, लेकिन यह शराब के नुकसान को पूरी तरह खत्म नहीं करते. जरूरत से ज्यादा शराब पीना लिवर, किडनी और दिल के लिए खतरनाक है. इसलिए संयम ही सबसे बड़ा उपाय है.

Also Read: शराब की कड़वाहट गायब, बदबू भी आउट! पाचन भी मजबूत… बस ये चीज मिला दें, कमाल हो जाएगा!

Previous article आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 12x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 1 करोड़ का मालिक
Next article जी राम जी व जल-जीवन-हरियाली योजनाओं की गहन समीक्षा
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel